विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PAK vs ENG: पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच में रोमांच की सारी हदें पार, शादाब खान ने तूफानी शतक लगाकर अंग्रेजों के जबड़े से छीनी जीत

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:10 PM (IST)

इंग्लैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत हासिल की। जीत के हीरो शादाब खान रहे, जिन्होंने शतक लगाकर टीम को यादगार जीत दिलाई।

शादाब खान

शादाब खान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑलराउंडर शादाब खान के अद्भुत शतक के दम कर पाकिस्तान ने इंग्लैंड को बेहद रोमांचक मैच में एक विकेट से हराया। वनडे ट्राई सीरीज में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला एक समय पाकिस्तान के हाथ से निकल गया था लेकिन शादाब ने अकेले लड़े और अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने नाबाद 113 रनों की पारी खेली और इंग्लैंड की मुंह से जीत छीन लिया।

इंग्लैंड की टीम ने भी कड़ा मुकाबला खेला लेकिन शादाब ने अकेले ही इंग्लिश गेंदबाजों का सामना किया और पाकिस्तान को करीबी मुकाबले में एक विकेट से जीत दिलाई। इंग्लैंड की ये ट्राई सीरीज में लगातार तीसरी हार है। दूसरी तरफ पाक टीम ने मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल के लिए अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर ली है।

पाकिस्तानी गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इंग्लैंड की टीम ने चार रनों के स्कोर पर टॉम बैंटन के रूप में पहला विकेट गंवाया। कप्तान शाहीन अफरीदी ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके बाद जो रूट को भी अफरीदी ने पांच रनों के निजी स्कोर पर आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दे दिया। कप्तान हैरी ब्रूक एक रन बनाकर रन आउट हो गए।

ब्रूक के आउट होने के बाद जॉर्डन कॉक्स (6) के रूप में इंग्लैंड ने एक और विकेट गंवाया। इंग्लिश टीम ने 52 रनों के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे और टीम पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। इसके बाद सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और सैम करन के बीच साझेदारी हुई।

बेन डकेट ने लगाया शतक

पाकिस्तानी गेंदबाजों की कहर बरपारीत गेंदबाजी के बीच बेन डकेट क्रीज पर अड़ गए। उन्होंने करन के साथ मिलकर 93 रनों की साझेदारी की और इंग्लैंड की मैच में वापसी कराई। डकेट ने 105 रनों की पारी खेली। उनके अलावा दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर करन रहे, जिन्होंने 42 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 241 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य दिया।

इंग्लिश गेंदबाजों ने मचाया गदर

241 रन बनाने के बाद इंग्लिश गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी की। 102 रनों पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। मुकाबले में इंग्लिश टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी। हालांकि, शादाब खान बीच में आ गए और उन्होंने शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

शादाब खान ने लगाया शतक

इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के 154 रनों पर 9 विकेट हासिल कर लिए थे। इसके बाद पाक को 83 रनों की जरूरत थी। पाक की जीत मुश्किल लग रही थी लेकिन शादाब अड़ गए। उन्होंने शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। शादाब ने 96 गेंदों पर नाबाद 113 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया; पूरा शेड्यूल आया सामने

यह भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर ने जिंबाब्वे के खिलाफ ठोका ऐतिहासिक शतक, मिताली राज के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त