'इसी तरह चमकते रहें...', पीटी उषा ने की एशियाई पैरा खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना
भारतीय खिलाड़ियों का पैरा एशियाई खेलों 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा। भारत ने कुल 114 मेडल जीते, जिसके बाद पीटी उषा ने बेहतरीन परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है।
-1792952746439_m.webp)
पीटी उषा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, नई दिल्ली। भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने रविवार को हाल में संपन्न पैरा एशियाई खेलों में खिलाड़ियों के रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का यह अटूट जज्बा देशभर के लाखों लोगों को तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा।
भारत का पैरा एशियाई खेलों में सबसे बेस्ट प्रदर्शन
भारत के पैरा खिलाड़ियों ने एशियाई पैरा खेलों में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारत ने कुल 114 पदक जीते जिनमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं।
भारत ने जापान में आयोजित इन खेलों के लिए 168 खिलाड़ियों का दल भेजा था। यह संख्या 2023 में हांगझोउ में हुए खेलों में भेजे गए भारतीय दल की तुलना में लगभग आधी थी। उस समय भारत ने कुल 108 पदक जीते थे जिनमें 27 स्वर्ण पदक शामिल थे।
पीटी उषा ने एक्स पर लिखा कि जीता गया हर पदक आपके अटूट जज्बे और घंटों की अथक मेहनत का प्रमाण है। इसके लिए हमारे सभी असाधारण चैंपियन, कोच और सहयोगी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई। इसी तरह चमकते रहें और नई ऊंचाइयों को छूते रहें।
भारत के कुल पदकों में आधे से अधिक पदक पैरा एथलेटिक्स से आए। इसमें भारत ने कुल 65 पदक जीते। यह 2023 के मुकाबले 12 पदक अधिक थे।
यह भी पढ़ें- 25 साल बाद लैंकाशायर ने कॉन्ट्रैक्ट से किया बाहर, टूटा जेम्स एंडरसन का दिल; सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जाहिर की नाराजगी
