विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Para Games: नागोया में प्रवीण कुमार की स्वर्णिम छलांग, हाई जंप में गोल्ड मेडल जीत बढ़ाया देश का मान

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:50 PM (IST)

प्रवीण कुमार ने आईची-नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में हाई जंप में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं बंटी ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया।

प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

मनोज शर्मा, जागरण संवाददाता, जेवर। जापान के नागोया में आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेलों में जेवर के गोविंदगढ़ निवासी पैराहाई जम्पर प्रवीण कुमार ने स्वर्णिम छलांग लगाकर देश का मान बढ़ाया।

प्रवीण ऊंची कूद स्पर्धा में 2.05 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण पदक जीता और रिकॉर्ड बनाया। भारत के ही खिलाड़ी बंटी ने 1.92 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया।

पैरालंपिक में भी गोल्ड जीत चुके हैं प्रवीण

प्रवीण इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। पेरिस पैरालंपिक 2024 में उन्होंने 2.08 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण पदक जीता था।

वहीं, टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 2.06 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक हासिल किया था। प्रवीण की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, मजबूत इच्छाशक्ति और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

टोक्यो में रजत, पेरिस में स्वर्ण और अब नागोया में स्वर्णिम सफलता के साथ उन्होंने अपनी उपलब्धियों की कड़ी को और मजबूत किया है। गोविंदगढ़ की मिट्टी में पले-बढ़े प्रवीण की छलांग आज पूरे जेवर का गौरव बढ़ा रही है।

प्रवीण की कामयाबी क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमाओं को चुनौती देकर अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- 'लक्ष्य होना जरुरी है', मोहम्मद शमी ने नजरअंदाज होने पर तोड़ी चुप्पी; टीम इंडिया में वापसी पर कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें- Exclusive: न्यूजीलैंड में किस भारतीय बल्लेबाज का बल्ला उगलेगा आग? सुनील गावस्कर ने बताया नाम