विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जापान पैरा बैडमिंटन में प्रमोद ने स्वर्ण और रजत जीता

Published: Mon, 14 Sep 2026 12:49 PM (IST)

टोक्यो पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत ने जापान पैरा बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स एसएल3 में स्वर्ण और पुरुष डबल्स ...और पढ़ें

प्रमोद भगत ने दिखाया दम

प्रमोद भगत ने दिखाया दम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, टोक्यो: टोक्यो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत ने रविवार को जापान पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के पुरुष सिंगल्स एसएल3 में स्वर्ण और पुरुष डबल्स एसएल3-एसयू5 में रजत पदक जीता, जबकि सुकांत कदम ने करियर का 100वां पदक हासिल किया।

छह बार के विश्व चैंपियन प्रमोद ने एसएल3 के फाइनल में साथी भारतीय यू कुमार को 30 मिनट में 21-16, 21-8 से हराया। प्रमोद ने पुरुष डबल्स एसएल3-एसयू5 के फाइनल में कदम के साथ जोड़ी बनाई। हालांकि, भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया के हिकमत रमदानी और फ्रेडी सेतियावान के हाथों 5-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

जीते कई पदक

प्रतियोगिता में भारत ने विभिन्न वर्गों में कई अन्य पदक भी हासिल किए। चिराग बरेठा और सिंगापुर के वेई मिंग टे ने पुरुष डबल्स एसयू5 में स्वर्ण पदक जीता। शशांक कुमार ने पुरुष सिंगल्स डब्ल्यूएच1 में तीसरा स्थान हासिल किया और अम्मू मोहन के साथ मिक्स्ड डबल्स डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2 में भी कांस्य जीता।

दीप रंजन बिसोई और कुलदीप महकुल ने भी पुरुष डबल्स एसएल3-एसयू5 में कांस्य जीता, जबकि तकर बीरी और हर्षित चौधरी इसी वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे। अभिजीत सखुजा ने पुरुष सिंगल्स एसएल4 में कांस्य जीता। कदम ने ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ पुरुष डबल्स में रजत पदक और पुरुष सिंगल्स एसएल4 में भी रजत पदक हासिल किया।

यह भी पढ़ें- मेरा ध्यान प्रतियोगी पर नहीं, पदक पर रहता है : गुलवीर

यह भी पढ़ें- एशिया कप जीता अब एशियाई खेल में जीत की बारी... भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के पिता ने की प्रदर्शन की तारीफ