पीएम नरेंद्र मोदी ने सीमा, अनंतजीत-परिनाज को मेडल जीतने पर दी बधाई; बैडमिंटन टीम को भी मिली शाबाशी
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले एथलीटों को बधाई दी है। उन्होंने सीमा (10,000 मीटर), ...और पढ़ें
-1790262849631_m.webp)
पीएम नरेंद्र मोदी ने दी मेडल विजेताओं को बधाई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आइची-नागोया एशियन गेम्स-2026 में मेडल जीतने वाली एथलीट सीमा, निशानेबाज परिनाज धारीवाल-अनंतजीत को बधाई दी है। पीएम ने साथ ही भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को ब्रॉन्ज के लिए सराहा है।
सीमा ने 16 साल का सूखा खत्म करते हुए महिलाओं की 10,000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं परिनाज और अनंत ने भारत को मिक्स्ड स्कीट इवेंट में पहला मेडल दिलाया है। इस जोड़ी ने भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
सीमा को सराहा
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सीमा की जमकर तारीफ की और लिखा, "सीमा के महिलाओं की 10,000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर उन पर गर्व है। साथ ही उनको बधाई। उनके शानदार प्रदर्शन से भारत ने कई सालों बाद इस इवेंट में मेडल जीता है। उनकी ये शानदार उपलब्धि उनकी ताकत, अनुशासन और सालों की मेहनत की कहानी बयां करती है। आने वाले समय में उनके सफल होने की कामना करता हूं।"
सीमा ने 32:50.05 सेकेंड का समय निकालते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 32:39.18 सेकेंड के साथ गोल्ड जीता। वहीं जापान की नोजोमी तानाका ने 32:41.54 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
Proud of Seema on winning the Bronze Medal in the Women’s 10,000m at the Asian Games! Congrats to her.
— PMO India (@PMOIndia) September 24, 2026
Her determined performance has brought India a medal in this event after many years. A wonderful achievement that reflects endurance, discipline and years of hard work.…
स्कीट टीम को दी बधाई
भारत की मिक्स्ड स्कीट टीम को बधाई देते हुए पीएम ने लिखा, "परिनाज धारीवाल और अनंतजीत सिंह को एशियन गेम्स में मिक्स्ड स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई। उनकी ये उपलब्धि एशियन गेम्स में इस इवेंट में भारत का पहला मेडल है। दोनों को बहुत शुभकामनाएं। उनकी ये सफलता आने वाले समय में कई और उपलब्धियों को प्रेरित करे।"
अनंतजीत और परिनाज ने छह सीरीज में कुल 44 का स्कोर करते हुए मेडल जीता। चीन ने 52 के स्कोर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड अपने नाम किया। साउथ कोरिया 51 के स्कोर के साथ सिल्वर जीतने में सफल रहा।
Congratulations to Parinaaz Dhaliwal and Anantjeet Singh Naruka on winning the Bronze Medal in the Skeet Mixed Team event at the Asian Games. Their achievement marks India’s first-ever medal in this event at the Asian Games. Best wishes to both of them! May this success inspire… pic.twitter.com/uHpl1TTtQ5
— PMO India (@PMOIndia) September 24, 2026
बैडमिंटन टीम को भी दी शाबाशी
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को बधाई देते हुए पीएम ने लिखा, "हमारी पुरुष बैडमिंटन टीम को एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई। ये मेडल उनके जुनून और मेहनत का गवाह है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान पूरी टीम ने शानदार भावना दिखाई। आगे के इवेंट्स के लिए उन्हें शुभकामनाएं।"
Congratulations to our Men’s Badminton Team on winning the Bronze Medal at the Asian Games!
— PMO India (@PMOIndia) September 24, 2026
This medal reflects their passion and hard work. The entire team displayed great spirit throughout the competition.
Best wishes to them for the events ahead: PM @narendramodi
भारतीय पुरुष टीम को सेमीफाइनल में चीन के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा और इसी कारण वह ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष कर सकी।
यह भी पढ़ें- बेटी को आगे बढ़ाने के लिए पिता ने बेची जमीन, तैयारी के लिए झेली वक्त की मार; फिर भी रोशिबिना ने रचा इतिहास
