विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paris Paralympics 2024: अवनि लेखरा ने टोक्‍यो के बाद पेरिस में किया अपने गोल्‍ड मेडल का बचाव, पैरालंपिक्‍स में रच दिया इतिहास

Published: Fri, 30 Aug 2024 04:32 PM (IST)

पेरिस पैरालंपिक्स-2024 में भारत का मेडल का खाता खुल गया है। महिला निशानेबाज अवनी लखेरा ने शानदार खेल दिखाते हुए ...और पढ़ें

अवनि लखेरा ने पेरिस पैरालंपिक्स में जीता गोल्ड
अवनि लखेरा ने पेरिस पैरालंपिक्स में जीता गोल्ड

HighLights

  1. पेरिस पैरालंपिक्स में अवनि ने जीता गोल्ड
  2. पैरालंपिक्स में अवनि का लगातार दूसरा गोल्ड
  3. टोक्यो में साध चुकी हैं गोल्ड पर निशाना

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक खेलों में भारत की मेडल की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक नाम अवनि लखेरा का था। अवनि भी जानती थी कि पूरा भारत उनसे गोल्ड की उम्मीद कर रहा है और उन्होंने भारत को निराश नहीं किया। अवनि ने शुक्रवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम करते हुए कमाल कर दिया। उनसे जो उम्मीद लगाई गईं थीं वो उन्होंने पूरी कीं।

अवनि ने क्वालिफिकेशन राउंड में टॉप-8 में फिनिश करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। इसी के साथ अवनि ने मेडल की उम्मीदों को जिंदा रखा था। फाइनल में वह दमदार खेल दिखते हुए दूसरा गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहीं। उन्होंने कुल 249.7 का स्कोर करते हुए ये मेडल अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024: भारत का सबसे बड़ा दल, टूटेंगे पुराने रिकॉर्ड, एक क्लिक में जाने हर जानकारी

बचाए रखा खिताब

अवनि का ये पैरालंपिक खेलों में दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक-2020 में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसी के दम पर उम्मीद जताई जा रही थी कि अवनि इस बार भी अपना खिताब बचा पाएंगी और वह इस काम में सफल रहीं। फाइनल में उन्हें कड़ी चुनौती मिली। वह दूसरे स्थान पर चल रही थीं लेकिन आखिरी शॉट में अवनि ने बाजी पलट दी और लगातार दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत की मोना ने भी इस इवेंट में मेडल अपने नाम किया। वह तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहीं।

ऐसा रहा करियर

टोक्यो में अवनि ने गोल्ड के अलावा 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था। इसके अलावा अवनि ने वर्ल्ड कप में भारत को मेडल दिलाए हैं। उन्होंने 2022 में फ्रांस में खेले गए वर्ल्ड कप में 10 मीटर राइफल स्टैंडिंग में गोल्ड जीता था। इसी वर्ल्ड कप में वह 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही थीं। 2022 में साउथ कोरिया में खेले गए वर्ल्ड कप में 19 मीटर राइफल में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही थीं।

यह भी पढ़ें- Paralympics Games Paris 2024: पेरिस पैरालंपिक की शुरुआत का Google ने मनाया जश्न, जारी किया Doodle