विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paralympics Games Paris 2024: पेरिस पैरालंपिक की शुरुआत का Google ने मनाया जश्न, जारी किया Doodle

Published: Wed, 28 Aug 2024 09:10 AM (IST)

पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद अब पेरिस पैरालंपिक 2024 की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो चुकी हैं। पैरालंपिक 2024 की ...और पढ़ें

पेरिस पैरालंपिक की शुरुआत पर गूगल ने बनाया एक खास डूडल
पेरिस पैरालंपिक की शुरुआत पर गूगल ने बनाया एक खास डूडल

HighLights

  1. पैरालंपिक 2024 की शुरुआत आज, 28 अगस्त से हो रही है।
  2. Paralympics Games 2024 को लेकर डूडल जारी हुआ है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद अब पेरिस पैरालंपिक 2024 की तैयारियां चल रही हैं। पैरालंपिक 2024 की शुरुआत आज यानी 28 अगस्त से हो रही है। यह इवेंट 8 सितंबर तक चलेगा। इस इवेंट में भारतीय एथलीटों की भी भागीदारी रहने वाली है। इसी कड़ी में गूगल ने पैरालंपिक के लिए आज का डूडल तैयार किया है।

गूगल ने बनाया पेरिस पैरालंपिक के लिए डूडल

आज के गूगल डूडल पर क्लिक करते हैं तो Paralympics Games Paris 2024 को लेकर सारी डिटेल्स ओपन हो जाती हैं। यहां पेरिस पैरालंपिक 2024 को लेकर मेडल, शेड्यूल रिजल्ट और लाइव वॉच जैसे ऑप्शन शोकेस किए गए हैं। कल यानी 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे बैडमिंटन का शेड्यूल जारी हुआ है। आज के गूगल डूडल का डिस्क्रिप्शन Paris Games Begin - August है। इस गूगल डूडल में कंपनी ने मेडल के साथ बर्ड्स को पेरिस में आसमान में उड़ते दिखाया है।

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी जारी हुए थे डूडल

इससे पहले गूगल ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए रोज एक अलग खेल को लेकर डूडल जारी किया था। गूगल ने पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत का जश्न मनाते हुए पहला डूडल 26 जुलाई को जारी किया था। इसके बाद पेरिस ओलंपिक 2024 की समाप्ति पर गूगल ने एथलीटों को बधाई देते हुए 11 अगस्त को आखिरी डूडल जारी किया था।

ये भी पढ़ेंः Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक खत्म होने पर Google ने दी एथलीटों को बधाई, बनाया आखिरी Doodle

Paralympics Games Paris 2024 में भारत की भागीदारी

पेरिस पैरालंपिक 11 दिनों तक चलने वाला इवेंट होगा। इस इवेंट का हिस्सा भारतीय एथलीट भी बन रहे हैं। भारत के 84 एथलीट 12 खेलों में हिस्‍सा लेंगे। भारत की भागीदारी इस इवेंट में पैरा बैडमिंटन से शुरू होगी। 29 अगस्त को पैरा बैडमिंटन मिश्रित युगल ग्रुप स्‍टेज, पुरुष एकल ग्रुप स्‍टेज और महिला एकल ग्रुप स्‍टेज होगा। तीनों ही कॉम्पटीशन कल दोपहर 12 बजे शुरू होंगे।