विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Olympics 2024: पीवी सिंधू पेरिस ओलंपिक से बाहर होने के बाद क्या रिटायरमेंट लेंगी? दिग्गज खिलाड़ी ने खुद इशारों में कही बात

Published: Fri, 02 Aug 2024 11:42 AM (IST)

पेरिस ओलंपिक-2024 में पीवी सिंधू का सफर खत्म हो गया है। प्री क्वार्टर फाइनल में सिंधू को हार का सामना ...और पढ़ें

पीवी सिंधू को प्री क्वार्टर फाइनल में मिली हार
पीवी सिंधू को प्री क्वार्टर फाइनल में मिली हार

HighLights

  1. पीवी सिंधू का पेरिस ओलंपिक में सफर हुआ खत्म
  2. प्री क्वार्टर फाइनल में सिंधू को मिली हार
  3. पीवी सिंधू नहीं लगा सकीं ओलंपिक मेडल की हैट्रिक

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू पेरिस ओलंपिक-2024 से बाहर हो गई हैं। इस हार के बाद सिंधू ने कहा है कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि वह चार साल बाद लॉस एंजेल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों तक खेलेंगी या नहीं।

पेरिस ओलंपिक में सिंधू का सफर प्री-क्वार्टर फाइनल में ही थम गया। उन्हें चीन की खिलाड़ी ही बिंग जिओ ने मात दी और इसी के साथ सिंधू का ओलंपिक मेडल की हैट्रिक लगाने का सपना भी चकनाचूर हो गया। इस हार से सिंधू निश्चित तौर पर काफी निराश हैं और मैच के बाद उन्होंने अपने रिटायरमेंट के बारे में बात की है।

यह भी पढ़ें- जो काम PV Sindhu नहीं कर पाईं वो काम अब Manu Bhaker कर दिखाएंगी, बदल जाएगा मेडल का रंग?

अभी चार साल हैं

सिंधु की नजरें इस बार लगातार तीसरा ओलंपिक मेडल जीतने पर थीं। उन्होंने रियो ओलंपिक-2016 में सिल्वर और टोक्यो ओलंपिक-2020 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। इस बार भी वह मेडल की दावेदार थीं, लेकिन सपना पूरा नहीं कर पाईं। अपने आगे के करियर को लेकर सिंधू ने कहा अभी अगले ओलंपिक में चार साल हैं इसलिए वह इसके बारे में नहीं सोच रही हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सिंधू के हवाले से लिखा, "ये (ओलंपिक) अभी चार साल दूर है। मैं अभी तो वापस जाकर आराम करूंगी। थोड़ा ब्रेक लूंगी और उसके बाद वापसी करूंगी। फिर देखते हैं क्या होता है क्योंकि चार साल का समय काफी लंबा समय है। इसलिए देखते हैं।"

शानदार रहा सफर

सिंधू ने कहा कि उनका अभी तक का सफर शानदार रहा है। सिंधू ने कहा, "सफर शानदार रहा। कुछ उतार-चढ़ाव आए लेकिन मैंने चोट से वापसी की। हर चीज अच्छी जा रही थी। आप ये उम्मीद नहीं कर सकते कि आपको आसान जीतें मिलेंगी या आपकी फॉर्म सही समय पर आ जाएगी। कई बार ये आपका दिन नहीं होता है। हम सभी ने कड़ी मेहनत की।"

पेरिस ओलंपिक में मिली हार को लेकर सिंधू ने कहा कि वह गेम को और बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकती थीं। उन्होंने कहा, "मैंने डिफेंस में कुछ गलतियां की जिन्हें मैं कंट्रोल कर सकती थी। हम सभी ने कड़ी मेहनत की। हमने वो किया जो हम कर सकते थे। बाकी किस्मत है। मुझे पछतावा नहीं है।

यह भी पढ़ें- Imane Khelif: कौन हैं इमान खलीफ? लड़की के सामने रिंग में उतरे और महज 46 सेकंड में ही मारा विजय पंच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।