विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीजेश के ठुमके, अमित रोहिदास-मनदीप का भांगड़ा, ब्रॉन्ज जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में जमकर झूमी टीम इंडिया, Video हुआ वायरल

Published: Thu, 08 Aug 2024 10:49 PM (IST)

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। इस जीत के बाद टीम इंडिया के ...और पढ़ें

ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद टीम इंडिया का डांस
ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद टीम इंडिया का डांस

HighLights

  1. भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हरा जीता ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल
  2. जीत के बाद पीआर श्रीजेश सहित टीम के बाकी खिलाड़ियों ने जमकर किया डांस
  3. टीम इंडिया ने श्रीजेश को दी विजयी विदाई

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर कमाल कर दिया। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। ये भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है। इस जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया।

भारत ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में चार दशक का सूखा खत्म करते हुए ब्रॉन्ज जीता था। इस सिलसिले को भारत ने पेरिस में भी जारी रखा और तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले भारतीय टीम ने 1968 और 1972 में लगातार दो बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

यह भी पढ़ें- Hockey Olympics 2024:गोलकीपिंग से लेकर सेलिब्रेशन तक, श्रीजेश ने पेरिस को बना दिया टोक्यो

जमकर किया डांस

पेरिस में झंड़ा गाड़ने के बाद टीम इंडिया ने मैदान पर खूब जश्न मनाया। पूरी टीम ने श्रीजेश को विजयी विदाई दी क्योंकि अब श्रीजेश हॉकी खेलते नहीं दिखेंगे। उन्होंने संन्यास ले लिया है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने श्रीजेश को अपने कंधों पर उठा लिया। ड्रेसिंग रूम में भी खूब जश्न मना। श्रीजेश ने खूब डांस किया। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ हो रहा है जिसमें श्रीजेश गोलकीपिंग किट पहने हुए हैं और डांस कर रहे हैं। उनके साथ फिर अमित रोहिदास आकर भांकड़ा करने लगते हैं। फिर मनदीप सिंह भी आ जाते हैं फिर सभी मिलकर खूब डांस करते हैं।

भारत का 13वां मेडल

भारतीय हॉकी टीम का ये ओलंपिक खेलों में कुल 13वां मेडल है। भारत ने ओलंपिक खेलों में हॉकी में कुल आठ गोल्ड, चार ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल जीता है। भारतीय हॉकी टीम ने अपना आखिरी ओलंपिक गोल्ड साल 1980 में जीता था। इस बार भारत से उम्मीद थी कि वह गोल्ड जीत जाएगा, लेकिन सेमीफाइनल में जर्मनी के हाथों मिली हार ने ये सपना तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- Hockey Olympics 2024: ब्रॉन्ज जीतने के बाद भी भारतीय कप्तान ने देश से मांगी माफी, हरमनप्रीत सिंह बोले- हॉकी को भी दें प्यार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।