विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Para Asian Games 2026: दूसरे दिन भी हुई पदकों की बरसात, भारत ने अब तक जीते कुल 9 गोल्ड मेडल

Published: Tue, 20 Oct 2026 11:48 PM (IST)

जापान के आइची नागोया में चल रहे पांचवें पैरा एशियाई खेलों में भारत ने दूसरे दिन 24 पदक जीते, जिससे ...और पढ़ें

सिमरन-निषाद

सिमरन-निषाद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। जापान के आइची नागोया में चल रहे पांचवें पैरा एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने दूसरे दिन मंगलवार को पांच स्वर्ण समेत कुल 24 पदक अपने नाम किए। भारत अब 35 पदकों के साथ पदक तालिका में छठे स्थान पर है, जिनमें नौ स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत के कुल पदकों में एथलेटिक्स का योगदान 20 पदकों का है।

एथलेटिक्स में मिले पांचों स्वर्ण

निषाद कुमार दिन के सबसे चमकदार सितारे रहे। उन्होंने सोमवार को टी47 लंबी कूद में स्वर्ण जीतने के बाद मंगलवार को ऊंची कूद में भी पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर खेलों का रिकार्ड भी बनाया। दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में 56.36 सेकंड का खेलों का रिकार्ड समय निकालकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता।

दृष्टिबाधित धाविका सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर टी12 स्पर्धा में 24.80 सेकेंड के रिकार्ड समय के साथ स्वर्ण जीता। प्रणव सूरमा ने एफ51/52/53 डिस्कस थ्रो और देवेंद्र कुमार ने एफ44/64 डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता।

निशानेबाजी, पावरलिफ्टिंग से लेकर तैराकी तक दिखा दम

निशानेबाजी में मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में 233.7 अंक के साथ रजत पदक जीता। उन्होंने 2028 लॉस एंजिलिस पैरालिंपिक के लिए कोटा स्थान भी हासिल किया। पदार्पण कर रहीं सृष्टि अरोड़ा ने महिलाओं की स्पर्धा में कांस्य जीता। पावरलिफ्टिंग में सोनीपत जिले के गोहाना के 37 वर्षीय अशोक कुमार मलिक ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में 192 किग्रा वजन उठाकर रजत जीता। तैराकी में हिमांशु नांदल ने पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस11 स्पर्धा में 5:10.91 मिनट के समय के साथ कांस्य जीता।

मंगलवार के पदक विजेता

स्वर्ण पदक: निषाद कुमार, दीप्ति जीवनजी, सिमरन, प्रणव सूरमा, देवेंद्र कुमार (एथलेटिक्स)

रजत पदक: राकेश, प्रदीप कुमार, प्रीति पाल, राम रतन सिंह (एथलेटिक्स), मनीष नरवाल (निशानेबाजी), अशोक कुमार मलिक (पावरलिफ्टिंग)

कांस्य पदक: दामोर तेजलबेन, होतोजे हाकातो, प्रदीप कुमार, प्रवीन शर्मा, आयुष वर्मा (एथलेटिक्स), भाविना पटेल, सोनलबेन पटेल, प्राची पांडे, जेहान दोराब मदान, बेबी सहाना रवि (टेबल टेनिस), सृष्टि अरोड़ा (निशानेबाजी), हिमांशु नांदल, निरंजन मुकुंदन (तैराकी)।

यह भी पढ़ें- Para Asian Games: निषाद कुमार ने दो गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह

यह भी पढ़ें- पैरा एशियाई खेल: दूसरे दिन एथलीट्स का जलवा, सिमरन शर्मा और प्रणव सूरमा ने दिलाए स्वर्ण पदक