विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैरा एशियाई खेल: दूसरे दिन एथलीट्स का जलवा, सिमरन शर्मा और प्रणव सूरमा ने दिलाए स्वर्ण पदक

Published: Tue, 20 Oct 2026 06:25 PM (IST)

पैरा एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। सिमरन शर्मा और प्रणव ...और पढ़ें

प्रणव-सिमरन

प्रणव-सिमरन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पैरा एशियाई खेलों के दूसरे दिन भी भारतीय एथलीटों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। सिमरन शर्मा और प्रणव सूरमा ने गोल्ड मेडल जीता, जिससे तालिका में भारत की स्थिति और मजबूत हो गई। भारत ने इन दोनों के स्वर्ण पदक के साथ अब तक सात गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए हैं। पहले दिन भी भारतीय दल ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे।

दिन की शुरुआत में गोल्ड दीप्ति जीवंजी ने दिलाया, जहां उन्होंने एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद प्रणव और सिमरन ने सोने पर कब्जा जमाया। सिमरन ने 2022 में सिल्वर मेडल जीता था लेकिन इस बार उन्होंने पदक का रंग बदला है और सोने पर कब्जा जमाया। इसी इवेंट में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल के लिए पोडियम पर जगह बनाई।

प्रणव सूरमा ने जीता गोल्ड

प्रणव ने डिस्कस थ्रो में भारत के लिए इतिहास रचा। उन्होंने कुल 932 रजा अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। भारत के ही राम रतन सिंह के 892 अंक रहे, जिसके साथ वे दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर मेडल के लिए पोडियम पर जगह बनाई। सूरमा ने छह प्रयासों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले प्रयास में 10.79 अंक हासिल किए। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने फाउल कर दिया। तीसरे में 11.35 और चौथे में 11.66 अंक उन्होंने कमाए। दूसरी तरफ सिंह को शुरुआत में सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने बाद में वापसी की और दूसरा स्थान हासिल किया।

सिमरन ने गोल्ड पर जमाया कब्जा

भारतीय धाविका सिमरन शर्मा ने जापान के नागोया में खेले जा रहे पैरा एशियाई खेलों में महिलाओं की 200 मीटर की टी12 कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 24.80 सेकंड में रेस को पूरा किया। उन्होंने ईरान की सफारजादेह को पीछे छोड़ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जिन्होंने 25.02 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

तेलबेन दामोर ने जीता मेडल

सिमरन के अलावा इसी इवेंट में भारत की तेजलबेन ने कमाल किया। उन्होंने 25.23 सेकंड में दौड़ पूरी की और तीसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

यह भी पढ़ें- जापान पैरा एशियन गेम्स में क्वालीफाइंग टॉप कर भी पदक से चूकीं काशी की सुमेधा, फाइनल में हाथ लगी निराशा

यह भी पढ़ें- निषाद को हर्डल रिंग्स नहीं मिले तो देसी जुगाड़ से लड़ी स्वर्ण पदक की लड़ाई