विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जापान पैरा एशियन गेम्स में क्वालीफाइंग टॉप कर भी पदक से चूकीं काशी की सुमेधा, फाइनल में हाथ लगी निराशा

Published: Tue, 20 Oct 2026 06:21 PM (IST)

जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में काशी की पैरा शूटर सुमेधा पाठक पदक जीतने से चूक गईं। क्वालीफाइंग राउंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सुमेधा पाठक जापान पैरा एशियन गेम्स में पदक से चूकीं।

  2. 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफाइंग में 563 अंक से शीर्ष पर।

  3. फाइनल में लय खोने से पदक तालिका में स्थान नहीं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में काशी की पैरा शूटर सुमेधा पाठक पदक जीतने से चूक गईं। मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफाइंग राउंड में उन्होंने 563 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने फाइनल में जगह बनाई, लेकिन पदक मुकाबले में वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं और पदक तालिका में स्थान बनाने में असफल रहीं।

क्वालीफाइंग राउंड में सुमेधा ने सटीक निशाने लगाते हुए 563 अंक जुटाए और सात खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर रहीं। इससे पदक की उम्मीदें बढ़ गई थीं। हालांकि, फाइनल में उन्हें निराशा हाथ लगी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकीं सुमेधा ने इस प्रतियोगिता के लिए लंबे समय तक तैयारी की थी। उनके प्रदर्शन पर वाराणसी के खेल प्रेमियों की नजरें टिकी थीं। क्वालीफाइंग में शीर्ष स्थान हासिल करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि रही, लेकिन वह इसे पदक में नहीं बदल सकीं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं भारत को पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड दिलाने वाली दीप्ति जीवनजी? 15 साल की उम्र में ही कोच ने देख ली थी प्रतिभा, अब कमा रहीं नाम

यह भी पढ़ें- 9 महीने की उम्र में पोलियो, पर नहीं मानी हार; नारनौल की बहू मोना अग्रवाल ने जापान पैरा एशियन गेम्स में जीता गोल्ड