विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Olympics 2024: विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलने की संभावना बरकरार! याचिका मंजूर; आज शाम तक का इंतजार

Published: Thu, 08 Aug 2024 09:51 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2024 10:01 PM (IST)

विनेश फोगाट ने फाइनल से डिसक्वालीफाई करने के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन में याचिका दाखिल की थी। विनेश फोगाट की ...और पढ़ें

विनेश फोगाट की अपील को कोर्ट ने की मंजूर। फाइल फोटो
विनेश फोगाट की अपील को कोर्ट ने की मंजूर। फाइल फोटो

HighLights

  1. विनेश फोगाट की अपील कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ने की मंजूर
  2. शुक्रवार को होगी सुनवाई
  3. कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ने वकील नियुक्त करने को कहा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में डिसक्वालीफाई के खिलाफ विनेश फोगाट की याचिका को गुरुवार को खेल पंचाट न्यायालय के पैनल ने स्वीकार कर लिया है। सुनवाई शुक्रवार, 9 अगस्त को पेरिस में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगी। अपील मंजूर होने से सिल्वर मेडल की आस बंध गई है। वहीं, गुरुवार की सुबह विनेश ने कुश्ती से संन्यास ले लिया।

कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ने गुरुवार, 8 अगस्त को खेल के लिए ओलंपिक अयोग्यता के खिलाफ विनेश फोगाट की याचिका स्वीकार कर ली। विनेश को महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके खिलाफ विनेश ने अपील दर्ज की थी। कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के लिए वकील नियुक्त करने को कहा है।

शुक्रवार को होगी सुनवाई

भारतीय दल ने सीएएस से सुनवाई के लिए भारतीय वकील नियुक्त करने के लिए समय मांगा है। सीएएस ने उन्हें गुरुवार रात 9:30 बजे तक अपना वकील नियुक्त करने का समय दिया है। भारतीय दल हरीश साल्वे को शामिल करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने अभी तक सहमति नहीं जताई है। अब सुनवाई शुक्रवार को पेरिस के स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे और भारतीय समयानुसार 1:30 बजे होगी।

यह भी पढे़ं- नौकरी करते हुआ प्यार, एयरपोर्ट पर सगाई, सालों डेटिंग के बाद शादी, कम रोमांचक नहीं है विनेश फोगाट-सोमवीर की लव स्टोरी

फाइनल में बनाई थी जगह

बता दें कि विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किलोग्राम भार वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती के पहले राउंड में दुनिया की नंबर पहलवान को धूल चटाई थी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की खिलाड़ी को पटखनी देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को हराकर ओलंपिक कुश्ती के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया था।

यह भी पढे़ं- Vinesh Phogat Olympics: विनेश फोगाट ने सिल्वर मेडल के लिए किया दावा, कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन में की अपील