विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीरज गोयत भारत के इतिहास के सबसे बड़े बॉक्सिंग कार्ड में पूर्व UFC चैंपियन एंथनी पेटिस से भिड़ेंगे

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:57 PM (IST)

नीरज गोयत अगले साल पूर्व यूएफसी लाइटवेट वर्ल्‍ड चैंपियन एंथनी पेटिस से भिड़ेंगे। दोनों के बीच छह राउंड का मुकाबला होगा।

नीरज गोयत और एंथनी पेटिस

नीरज गोयत और एंथनी पेटिस

HighLights

  1. नीरज गोयत की एंथनी पेटिस से होगी भिड़ंत

  2. दोनों के बीच छह राउंड का मैच होगा

  3. इस मैच के आयोजन के लिए 3 जगहों के बीच जंग

प्रेट्र, नई दिल्ली। भारत के पेशेवर मुक्केबाज नीरज गोयत अगले साल 23 जनवरी को पूर्व यूएफसी लाइटवेट विश्व चैंपियन एंथनी पेटिस से भिड़ेंगे। दोनों के बीच सुपर वेल्टरवेट (69.9 किग्रा) वर्ग में छह राउंड का मुकाबला होगा।

इस मुकाबले की मेजबानी के लिए देश के तीन शहरों के नाम पर विचार किया जा रहा है। पेटिस मुख्य रूप से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के खिलाड़ी रहे हैं। उनका पिछला बाक्सिंग मुकाबला 2024 में हुआ था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

नीरज गोयत का पेशेवर रिकॉर्ड 27 मुकाबलों में 21 जीत का है। वह लगातार चार मुकाबले जीत चुके हैं। उनकी पिछली जीत अगस्त में बर्मिंघम में आई थी। इस मुकाबले का आयोजन इंडियन प्रो बाक्सिंग लीग (आईपीबीएल) बाक्सिंग कर रही है, जबकि इसे इंडियन बाक्सिंग काउंसिल की मंजूरी मिली है।

हैदराबाद, विशाखापत्तनम और चेन्नई में से किसी एक शहर में यह मुकाबला आयोजित किया जा सकता है। मेजबान शहर और आयोजन स्थल की घोषणा नवंबर में की जाएगी। 34 वर्षीय गोयत विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी) की रैंकिंग में जगह बनाने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज थे।

वह डब्ल्यूबीसी एशिया चैंपियन भी रह चुके हैं। वर्ष 2024 में गोयत अमेरिकी बाक्सिंग और एमएमए प्रमोशन कंपनी एमवीपी के साथ करार करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज बने थे। इस कंपनी की स्थापना जेक पाल और नाकिसा बिदारियन ने की थी।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 5 सेकेंड में खत्म हुई फाइट! UFC के सबसे यादगार नॉकआउट की पूरी कहानी

यह भी पढ़ें- UFC में एक फाइट लड़ने पर कितनी होती है कमाई? चैंपियन और नए फाइटर्स की सैलरी में जमीन-आसमान का अंतर