UFC में एक फाइट लड़ने पर कितनी होती है कमाई? चैंपियन और नए फाइटर्स की सैलरी में जमीन-आसमान का अंतर
यूएफसी के नए फाइटर्स और चैंपियन की सैलरी में अंतर बहुत बड़ा होता है।
-1791726362236_m.webp)
खबीब नर्मागोमेदोव और क्वीलन सालकिल्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC)में फाइटर्स की कमाई उसके अनुभव, रैंक और रिकॉर्ड पर निर्भर करती है। नए फाइटर्स को शुरुआत में पैसे बहुत कम मिलते हैं, जबकि चैंपियंस की सैलरी करोड़ों में होती है।
नए फाइटर्स को 10 से 12 हजार (लगभग 12 लाख रूपये) यूएस डॉलर मिलते हैं। इसके अलावा, जो फाइटर अपना मुकाबला जीत लेता है, उसकी सैलरी दोगुनी हो जाती है।
चैंपियंस की होती है करोड़ों में कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक चैंपियंस की सैलरी कम से कम पांच लाख डॉलर यानी लगभग पांच करोड़ रुपये तक तय होती है। इसके अलावा, वो यूएफसी से निगोसिएट कर एक मिलियन डॉलर या उससे ज्यादा कमा सकता है।
सैलरी के अलावा बोनस से भी होती है जबरदस्त कमाई
फाइटर्स के पास सैलरी के अलावा बोनस के तौर पर भी लाखों-करोड़ों की कमाई करने का मौका होता है। अगर किसी फाइटर का प्रदर्शन शानदार होता है तो, उसे परफॉर्मेंस ऑफ द नाइट के रूप में लगभग एक करोड़ रुपये का बोनस मिलता है। इसके अलावा फाइट ऑफ द नाइट के रूप में भी एक करोड़ के आस-पास बोनस के रूप में मिल जाते हैं।
फाइटर्स अगर मुकाबले में अपने विरोधी फाइटर को नॉकआउट या सबमिशन से हरा देता है तो, उसे लगभग 25 लाख रुपये का बोनस मिलता है। खास बात है कि यह बोनस किसी भी फाइटर्स को मिल सकता है, चाहे वो नया हो या चैंपियन।
गौरतलब है कि नए फाइटर्स भी अपनी फाइट से करोड़ों में कमा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें फाइट में बहुत ही शानदार प्रदर्शन करना होता है, क्योंकि सैलरी तो फिक्स होती है। ऐसे में उसके पास यादगार फाइट लड़कर बोनस के तौर पर ही करोड़ों कमाने का मौका होता है।
वहीं चैंपियंस की सैलरी पहले से ही करोड़ों में होती है। इसके अलावा वो बोनस अपने नाम कर कमाई में और भी इजाफा कर सकते हैं। यही वजह है कि हर एक फाइटर का सपना यूएफसी चैंपियन बनने का होता है, ताकि वो नाम के साथ-साथ शोहरत भी कमा लें।
