यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Neeraj Chopra Classic 2025 Live Streaming: अपने ही नाम के टूर्नामेंट में दम दिखाएंगे नीरज, जानें कैसे देखें यह इवेंट
बेंगलुरु श्री कांतीरवा स्टेडियम में देश की पहली अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 का आयोजन होगा। टोक्यो ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु श्री कांतीरवा स्टेडियम में देश की पहली अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 का आयोजन होगा। टोक्यो में एक गोल्ड सहित दो ओलंपिक पदक जीतने के बाद एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अनुमोदित नीरज चोपड़ा क्लासिक, 5 जुलाई को निर्धारित है।
नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 को पहले 24 मई को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित किया जाना था, लेकिन फ्लडलाइट की समस्या के कारण इसे बेंगलुरु में स्थानांतरित करना पड़ा। इस इवेंट में नीरज खिताब जीतने के प्रबल दावेदार हैं।
12 प्लेयर लेंगे हिस्सा
इस टूर्नामेंट में 12 प्लेयर हिस्सा लेंगे। इनमें 7 विदेशी और 5 भारतीय शामिल हैं। 5 भारतीयों में नीरज चोपड़ा के साथ ही सचिन यादव, यशवीर सिंह, रोहित यादव और साहिल सिलवाल शामिल हैं। वहीं ब्राजील के लुइस मौरिसियो दा सिल्वा, पोलैंड के साइप्रियन मिर्जिगलोड, श्रीलंका के रुमेश पथिरेज, कीनिया के जूलियस येगो, जर्मनी के थॉमस रोहलर, चेक गणराज्य के मार्टिन कोनेकनी और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन भी हिस्सा लेंगे।
जीत पर होगी नीरज की नजर
गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक और पेरिस डायमंड लीग में जीत में जीत दर्ज की। अब उनकी नजर एक और खिताब पर है। सीमा पार भारत-पाकिस्तान संघर्ष के कारण इस आयोजन में और देरी हुई। पूर्व विश्व चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स और भारत के किशोर कुमार जेना चोट के कारण अंतिम समय में इस आयोजन से बाहर हो गए। उनकी जगह नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
THE COUNTDOWN BEGINS⏳#NeerajChopraClassic pic.twitter.com/64mrao82EL
— Neeraj Chopra Classic (@nc_classic) July 3, 2025
नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 की डिटेल
- दिनांक: 5 जुलाई, 2025
- समय: शाम 7 बजे
- स्थान: श्री कांतीरवा स्टेडियम, बेंगलुरु
नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 के टिकट कैसे खरीदें?
नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 के टिकट जोमैटो ऐप पर उपलब्ध होंगे। टिकटों की कीमत 299 रुपये से लेकर 9999 रुपये तक है।
नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 कब और कहां देखें?
स्टार स्पोर्ट्स नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर है। जेवलिन थ्रो इवेंट का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 2 पर किया जाएगा। नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। मैच से जुड़ी खबर आपको दैनिक जागरण पर भी पढ़ने को मिलेगी।
