विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neeraj Chopra ने पहली बार जीता गोल्डन स्पाइक मीट खिताब, 85.29 मीटर का फेंका विजयी थ्रो

Published: Wed, 25 Jun 2025 08:13 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 08:18 AM (IST)

Neeraj Chopra: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को गोल्डन स्पाइक मीट में पहली बार खेलते ...और पढ़ें

Neeraj Chopra ने गोल्डन स्पाइक मीट का खिताब जीता

Neeraj Chopra ने गोल्डन स्पाइक मीट का खिताब जीता

HighLights

  1. नीरज चोपड़ा ने गोल्डन स्पाइक मीट में पहली बार खेलते हुए खिताब जीता

  2. पेरिस डायमंड लीग जीतने के चार दिन बाद नीरज की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह दूसरी जीत रही

  3. नीरज ने सर्वाधिक 85.29 मीटर का विजयी थ्रो किया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को गोल्डन स्पाइक मीट में पहली बार खेलते हुए खिताब जीता। प्रतिस्पद्र्धा में नौ खिलाड़ियों के बीच नीरज ने सर्वाधिक 85.29 मीटर का विजयी थ्रो किया। पेरिस डायमंड लीग जीतने के चार दिन बाद नीरज की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह दूसरी जीत रही।

Neeraj Chopra ने फेंका 85.29 मीटर का विजयी थ्रो

मीट में दक्षिण अफ्रीका के डौव स्मिट ने 84.12 मीटर के साथ दूसरा और ग्रेनेडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 83.63 मीटर के तीसरा स्थान हासिल किया। चोपड़ा मीट के दूसरे राउंड के अंत में तीसरे स्थान पर थे, लेकिन तीसरे राउंड में 85.29 मीटर के थ्रो के साथ वह शीर्ष पर पहुंच गए। उन्होंने अपने अगले दो प्रयासों में 82.17 मीटर और 81.01 मीटर के थ्रो किए और अंतिम प्रयास में फाउल किया। 

रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जर्मनी के थामस रोहले 79.18 मीटर के खराब थ्रो के साथ यहां सातवें स्थान पर रहे। वहीं चोपड़ा के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी जर्मनी के ही जूलियन वेबर की अनुपस्थिति में यह इवेंट अपनी प्रसिद्धि के अनुरूप कुछ फीका नजर आया। 

गोल्डन स्पाइक मीट के पिछले दो सत्र में नहीं खेल सके थे

गोल्डन स्पाइक मीट के पिछले दो सत्र में चोपड़ा फिटनेस कारणों से खेल नहीं सके थे। उनके कोच जान जेलेंजी ने यहां नौ बार खिताब जीता है। इस जीत के साथ वह अपने कोच के पसंदीदा खिताब के विजेताओं की लिस्ट में जुड़ चुके हैं। इवेंट से पहले चोपड़ा यहां खिताब जीतने के लिए काफी बेकरार नजर आ रहे थे। 27 वर्षीय चोपड़ा इस सत्र के मई में दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर से अधिक का थ्रो कर चुके हैं। चोपड़ा पांच जुलाई को बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा क्लासिक में एक बार फिर मैदान में होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।