विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

330 करोड़ पहुंच गई Neeraj Chopra की ब्रांड वैल्‍यू, भारतीय क्रिकेटर को पछाड़ा; Manu Bhaker भी बनीं सनसनी

Published: Thu, 22 Aug 2024 06:50 PM (IST)

पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की ब्रैंड वैल्यू में भारी बढ़ोतरी हुई है। एक रिपोर्ट के ...और पढ़ें

नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की बढ़ी ब्रैंड वैल्यू।
नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की बढ़ी ब्रैंड वैल्यू।

HighLights

  1. नीरज चोपड़ा ने ब्रैंड वैल्यू के मामले में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा
  2. नीरज की 330 करोड़ रुपये ब्रैंड वैल्यू
  3. मनु भाकर ने भी लगाई है लंबी छलांग

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों की सफलता से उनके ब्रांड वैल्यू में भारी वृद्धि होने वाली है। जेवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और निशानेबाज मनु भाकर की ब्रैंड वैल्यू में बढ़ोतरी हुई है। नीरज चोपड़ा की ब्रैंड वैल्यू लगभग 330 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है तो वहीं, मनु भाकर ने एक ड्रिंक्स कंपनी के साथ 1.5 करोड़ रुपये का ब्रांड एंडोर्समेंट डील साइन किया है।

इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, नीरज चोपड़ा की ब्रैंड वैल्यू 29.6 मिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर 40 मिलियन अमरीकी डॉलर (लगभग 330 करोड़ रुपये) से अधिक होने वाली है। ओलंपिक से पहले नीरज का ब्रांड मूल्यांकन भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के समान था, लेकिन उम्मीद है कि वह उनसे भी आगे निकल जाएगा। हार्दिक पांड्या की ब्रैंड वैल्यू लगभग 39 मिलियन अमरीकी डॉलर है। 

मनु भाकर ने साइन की बड़ी डील

वहीं, पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर इस मामले में सनसनी साबित हो सकती हैं। 22 साल की शूटर ने हाल ही में सॉफ्ट ड्रिंक बेचने वाली एक कंपनी के साथ 1.5 करोड़ रुपये का ब्रांड एंडोर्समेंट डील साइन किया है। इससे पहले मनु भाकर की एंडोर्समेंट फीस प्रति डील हर साल लगभग 25 लाख रुपये थी। अब, यह आंकड़ा काफी बढ़ गया है।

यह भी पढे़ं- हरियाणा सरकार ने किया मनु भाकर और नीरज चोपड़ा को मालामाल, विनेश फोगाट को भी मिला इनाम

40 ब्रांड्स के साथ किया समझौता

हाल ही में, भाकर को मैनेज करने वाले आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के सीईओ और एमडी नीरव तोमर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि लगभग 40 ब्रांड्स ने भाकर के हस्ताक्षर के लिए उनसे संपर्क किया था। वहीं, पदक न जीत पाने पर भी विनेश फोगाट की भी ब्रैंड वैल्यू में बढोतरी हुई है। बता दें कि नीरज ने पेरिस 2024 में भाला फेंक में सिल्वर जीता, जबकि मनु भारत की ब्रेकआउट स्टार रही। उन्होंने दो कांस्य पदक जीते और एक स्पर्धा में चौथा स्थान मिला।

यह भी पढे़ं- मां ने नीरज चोपड़ा से क्‍या बातचीत की? पत्रकार का सवाल सुनकर भड़क गईं Manu Bhaker, उठा लिया बड़ा कदम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।