विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा सरकार ने किया मनु भाकर और नीरज चोपड़ा को मालामाल, विनेश फोगाट को भी मिला इनाम

Published: Mon, 19 Aug 2024 06:27 PM (IST)

हरियाणा सरकार ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले एथलीटों पर पैसों की बारिश की है। दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने ...और पढ़ें

हरियाणा सरकार ने ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को दिया पुरस्कार।
हरियाणा सरकार ने ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को दिया पुरस्कार।

HighLights

  1. हरियाणा सरकार ने ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को दिया पुरस्कार
  2. मनु भाकर को को दिए गए सबसे ज्यादा रुपये
  3. नीरज और विनेश को मिला एक समान इनाम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार ने पुरस्कार राशि दी है। मनु भाकर को हरियाणा सरकार ने पांच करोड़, नीरज चोपड़ा को चार करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को ढाई-ढाई करोड़ की धनराशि दी गई है। हरियाणा के 17 खिलाड़ी ऐसे भी थे, जिन्हें कोई पदक नहीं मिला है। हालांकि, सरकार ने इन खिलाड़ियों को भी 15 लाख रुपये दिए हैं।

हरियाणा सरकार ने ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के कुल 25 खिलाड़ियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। इनमें से सबसे ज्यादा पैसे शूटिंग में दो कांस्य पदक जीतने वाली शूटर मनु भाकर को दिए। मनु भाकर के खाते में पांच करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। वहीं, पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए एकमात्र सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के खाते में चार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

विनेश को भी सिल्वर मेडल वाला सम्मान

कुश्ती के फाइनल मुकाबले में 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण डिसक्वालीफाई होने वाली रेसलर विनेश फोगाट को भी चार करोड़ रुपये दिए गए हैं। शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सरबजोत सिंह को 2.50 करोड़ रुपये दिए गए। कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी अभिषेक नैन, सुमित कुमार और संजय सिंह को भी 2.50 करोड़ रुपए मिले हैं।

यह भी पढे़ं- Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने किया खुलासा, 'ब्रेक में अपने सारे शौक करूंगी पूरे'

17 खिलाड़ियों को मिले 15-15 लाख

वहीं, मेडल से चूकने वाले 17 एथलीटों को 15-15 लाख रुपए सम्मान राशि दी गई। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। हालांकि, इस बार उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। अगले ओलंपिक में भी उनसे गोल्ड की उम्मीद होगी।

यह भी पढ़ें- 'NRAI की चयन नीति से निशानेबाजों को नुकसान', मनु भाकर के कोच जसपाल राणा ने उठाए एसोसिएशन पर सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।