विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UFC में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम? 11 साल से नहीं हारा है रूस का ये फाइटर

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:55 PM (IST)

यूएफसी में लगातार सबसे ज्यादा फाइट जीतने का रिकॉर्ड रूस के इस्लाम मखाचेव के नाम है। इस्लाम को 11 साल से कोई फाइटर नहीं हरा पाया है।

इस्लाम मखाचेव

इस्लाम मखाचेव

HighLights

  1. इस्लाम मखाचेव के नाम लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड

  2. इस्लाम मखाचेव को 11 साल से कोई नहीं हरा पाया

  3. इस्लाम मखाचेव आखिरी बार साल 2015 में हारे

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूएफसी (UFC) में लगातार सबसे ज्यादा फाइट जीतने का रिकॉर्ड रूस के इस्लाम मखाचेव (Islam Makhachev) के नाम है। उन्होंने हाल ही में एंडरसन सिल्वा (Anderson Silva) के रिकॉर्ड को तोड़कर नंबर-1 की कुर्सी हासिल की थी। सिल्वा ने अपने करियर में लगातार 16 मुकाबले जीते थे।

इस्लाम ने अगस्त में यूएफसी 330 में ईयान मशाडो गैरी (Ian Machado Garry) को हराकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। इस्लाम की ये उनके यूएफसी करियर की लगातार 17वीं जीत थी।

इस्लाम मखाचेव के नाम रिकॉर्ड

इस्लाम आखिरी बार साल 2015 में एड्रियानो मार्टिंस के खिलाफ हारे थे। मार्टिंस ने इस्लाम को नॉकआउट कर दिया था। मगर इसके बाद इस्लाम ने शानदार वापसी की और खुद को यूएफसी के दिग्गज फाइटर्स के साथ शामिल कर लिया।

इस्लाम ने यूएफसी 280 में चार्ल्स ओलिवेरा को हराकर लाइटवेट का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने लिजेंडरी फाइटर एलेक्जैंडर वोल्कोनोस्की को लगातार दो बार मात दी।

लाइटवेट के बाद वेल्टरवेट पर भी जमाया कब्जा

लाइटवेट में अपना दबदबा कायम रखने के बाद इस्लाम एक वेट क्लास ऊपर जाकर वेल्टरवेट चैंपियनशिप के लिए लड़े, जहां उनका सामना जैक डेला माडेलेना से हुआ।

इस दौरान इस्लाम ने जैक डेला माडेलेना को एकतरफा फाइट में आसानी से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने दो वेट क्लास में चैंपियन बनने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल कर ली।

जैक को हराने के बाद इस्लाम का सामना ईयान से हुआ, जहां उन्होंने सफलतापूर्वक अपने टाइटल को डिफेंड किया और लगातार सबसे ज्यादा फाइट जीतने के एंडरसन सिल्वा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

बता दें कि ईयान को हराने के बाद अब इस्लाम, कार्लोस पराटेस के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करते हुए दिख सकते हैं। हालांकि, अब तक इन दोनों के फाइट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। वहीं, इस्लाम की जीत का सिलसिला भी अभी थमा नहीं है। वो लगातार जीत का रिकॉर्ड और बेहतर करने को देखेंगे।

रैंक

फाइटर 

जीत का सिलसिला 

1

इस्लाम मखाचेव

17

2

एंडरसन सिल्वा 

16

3

कमारू उस्मान 

15

4

मेराब द्वालिशविली

14

5

जॉर्ज सेंट-पिएर

13