विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे बेरोजगार और बेईमान कहा', मुक्केबाज मैरी कॉम के खिलाफ पूर्व पति ने ठोका मानहानि का मुकदमा

Published: Fri, 09 Oct 2026 07:41 PM (IST)

ओलिंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम के पूर्व पति करोंग ओंखोलर ने उनके खिलाफ दिल्ली की साकेत अदालत में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

मैरी कॉम

मैरी कॉम

एएनआई, नई दिल्ली। ओलिंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम के पूर्व पति करोंग ओंखोलर ने उनके खिलाफ दिल्ली की साकेत अदालत में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मैरी कॉम ने एक टीवी साक्षात्कार के दौरान उनके बारे में झूठे और मानहानिकारक बयान दिए।

छह अक्टूबर को दायर शिकायत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) शिवम गुप्ता की अदालत में पेश की गई है। मामले में 19 नवंबर को सुनवाई होगी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी शादी 12 मार्च 2005 को मैरी कॉम से हुई थी और दोनों फरीदाबाद में साथ रहते थे। 20 दिसंबर 2023 को उनका तलाक हो गया।

शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने मैरी कॉम के पेशेवर करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपने करियर और व्यावसायिक अवसरों का त्याग किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 जनवरी 2026 को प्रसारित एक टीवी कार्यक्रम में मैरी काम ने उन्हें बेईमान, बेरोजगार और बच्चों की जिम्मेदारी नहीं निभाने वाला व्यक्ति बताया था। शिकायतकर्ता ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 356 के तहत कार्रवाई की मांग की है। अदालत में लगाए गए आरोपों पर अभी न्यायिक फैसला नहीं आया है।

 

 

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारतीय मुक्केबाजों ने लगाई गोल्डन हैट्रिक, परवीन ने रचा इतिहास तो अंकुश ने भी किया कमाल

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: बर्थडे पर लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड जीत रचा इतिहास, मैरी कॉम की लिस्ट में लिखवाया नाम