विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विनेश फोगाट मामले में WFI को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

Published: Thu, 04 Jun 2026 08:33 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें विनेश फोगाट को चयन ट्रायल ...और पढ़ें

विनेश फोगाट

विनेश फोगाट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें महिला पहलवान विनेश फोगाट को चयन ट्रायल में भाग लेने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने बाद के घटनाक्रमों को देखते हुए इस याचिका को निष्प्रभावी करार दिया।

जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार की पीठ ने हाई कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणियों पर विचार करने से इन्कार करते हुए कहा कि इस अदालत के फैसले को हाई कोर्ट के आदेश में की गई टिप्पणियों और निष्कर्षों की पुष्टि के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

हाई कोर्ट के आदेश में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को हटाने का निर्देश दिए बिना पीठ ने कहा कि सभी मुद्दे अभी भी खुले हैं और डब्ल्यूएफआई की याचिका को खारिज कर दिया। डब्ल्यूएफआई की ओर से पेश वरिष्ठ वकील डीएन गोबर्धन ने कहा कि फोगाट को चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाईं।

कोर्ट ने खारिज का याचिका

वरिष्ठ वकील ने पीठ से कहा वह सफल तो नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने वहां काफी हंगामा खड़ा कर दिया। पीठ ने उनसे कहा कि यह मुद्दा अब निष्प्रभावी हो चुका है। गोबर्धन ने दलील दी कि हाई कोर्ट ने महासंघ के फैसलों के संबंध में कुछ टिप्पणियां की थीं, जिनमें उन्हें बदनीयत और निंदनीय बताया गया था।

वरिष्ठ वकील ने कहा कि ये सभी टिप्पणियां हटाई जानी चाहिए, क्योंकि यह मामला अभी भी एकल पीठ के समक्ष लंबित है। इसके बाद शीर्ष अदालत ने इन सवालों को खुला छोड़ दिया और याचिका को निष्प्रभावी करार देते हुए उसका निपटारा कर दिया। 29 मई को शीर्ष अदालत ने फोगाट को 30 और 31 मई को होने वाले 2026 एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी थी।

यह भी पढ़ें- बहू को हराकर बेटी ने किया जींद का नाम रोशन, मीनाक्षी गोयत ने विनेश फोगाट को दी पटखनी; ट्रायल से किया बाहर

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्‍स 2026 की रेस से बाहर हुईं Vinesh Phogat, 53 किग्रा के ट्रायल्‍स में जानें किससे झेली शिकस्‍त?