बहू को हराकर बेटी ने किया जींद का नाम रोशन, मीनाक्षी गोयत ने विनेश फोगाट को दी पटखनी; ट्रायल से किया बाहर
एशियाई खेलों के ट्रायल में जींद की मीनाक्षी गोयत ने अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट को 6-4 से हराकर बाहर कर दिया, जिससे विनेश का सपना टूट गया।
-1780148384259_m.webp)
HighLights
मीनाक्षी गोयत ने विनेश फोगाट को 6-4 से हराया।
विनेश फोगाट एशियाई खेलों के ट्रायल से बाहर हुईं।
मीनाक्षी ने 53 किलोग्राम वर्ग में जीत हासिल की।
जागरण संवाददाता, जींद। अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान एवं जुलाना से विधायक विनेश फोगाट एशियाई खेलों के लिए दिल्ली में हुई ट्रायल के दौरान हार गईं। सेमिफाइनल में जींद के चाबरी गांव की बेटी मीनाक्षी ने विनेश फोगाट को 6-4 के अंतर से हरा कर ट्रायल से बाहर कर दिया। इसके साथ ही विनेश फोगाट को एशियाई खोलों में भाग लेने का सपना भी टूट गया है।
मीनाक्षी गोयत भी अंतरराष्ट्रीय पहलवान हैं और साधारण किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता प्रेम सिंह खेतीबाड़ी करते हैं, लेकिन बेटी को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए फिलहाल सोनीपत में रहते हैं। मीनाक्षी की दो बहन और एक भाई हैं। जबकि मां गृहणी है।

अपने पिता के साथ मीनाक्षी गोयत
मीनाक्षी गोयत जींद की बेटी हैं जबकि विनोश फोगाट की शादी जींद के गांव बख्ता खेड़ा में हुई है। एशियाई खेलों की ट्रायल को लेकर चाबरी गांव में उत्साह का महौल था। ग्रामीणों को विश्वास था कि उनकी बेटी मीनाक्षी इसमें सफलता हासिल करेगी। मीनाक्षी गोयत ने विनेश फोगाट जैसी दिग्गज खिलाड़ी को हरा कर अपनी सफलता की शुरूआत कर दी है। ग्रामीणों का विश्वास है कि मीनाक्षी देश के लिए एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतेगी।
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड से लौटी हरियाणवी बहू ने बदली गांव की तस्वीर, एक करोड़ खर्च कर खोले विकास के द्वार; सुरक्षा-स्वच्छता पर जोर
सीनियर एशियाई कुश्ती में जीत चुकी हैं सिल्वर
मीनाक्षी गोयत छह से 12 अप्रैल तक किर्गिस्तान के बिश्केक में हुई सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीत चुकी हैं। मीनाक्षी द्वारा सिल्वर पदक जीतने पर गांव में उनका भव्य स्वागत किया गया था। अब मीनाक्षी ने महिला वर्ग में 53 किलोग्राम वर्ग के भाग लेते हुए ट्रायल के सेमीफाइनल में विनेश फोगाट को 6-4 से हरा दिया।
देश के लिए ओलंपिक में भी पदक जीतेगी मीनाक्षी
वहीं चाबरी गांव निवासी राममेहर, प्रमोद, सुलतान सिंह व कृष्ण कुमार ने कहा कि मीनाक्षी पर उनको बहुत भरोसा है। उनकी बेटी देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर लाएगी।
