विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IOA के चुनाव की तारीख का हुआ एलान, संजय कुमार श्रीवास्तव की निगरानी में चुनी जाएगी नई कार्यकारी परिषद

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:39 PM (IST)

भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव की तारीख का एलान हो गया है।

भारतीय ओलंपिक संघ

भारतीय ओलंपिक संघ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय ओलिंपिक संघ (आइओए) ने शनिवार को घोषणा की कि वह पांच दिसंबर को अपनी नई कार्यकारी परिषद का चुनाव करेगा। चुनाव की देखरेख के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ के पूर्व चुनाव आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त करके चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नई कार्यकारी परिषद के सदस्यों का कार्यकाल चार साल (2026-2030) का होगा।

आइओए ने कहा कि चुनाव राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम 2025, राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम (राष्ट्रीय खेल निकायों) नियम 2026, संशोधित आइओए संविधान और लागू आइओए चुनाव उप-नियमों और नियमों के अनुसार होंगे। आइओए ने कहा कि आइओए ने दिल्ली और चंडीगढ़ के पूर्व चुनाव आयुक्त, आइएएस (रिटायर्ड) संजय कुमार श्रीवास्तव को 2026 के चुनावों के लिए चुनावी अधिकारी/रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया है।

संजय एथलीट्स कमीशन, उत्कृष्ट योग्यता वाले खिलाड़ियों और आइओए एग्जीक्यूटिव काउंसिल से संबंधित चुनावों का संचालन, निगरानी और पर्यवेक्षण करेंगे। 2022 के आइओए चुनावों में, 77 सदस्यों वाले इलेक्टोरल कालेज में ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, गगन नारंग, साक्षी मलिक, योगेश्वर दत्त और एमएम सोमैया जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

इलेक्टोरल कालेज के लगभग 25 प्रतिशत सदस्य सक्रिय या पूर्व एथलीट थे। इन 77 सदस्यों में से 66 सदस्य 33 राष्ट्रीय खेल संघों से थे (जिन्होंने एक पुरुष और एक महिला को नामिनेट किया था), आठ उत्कृष्ट योग्यता वाले खिलाड़ी (चार पुरुष और चार महिला), दो एथलीट्स कमीशन से (एक पुरुष और एक महिला) और भारत में अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आइओसी) की सदस्य नीता अंबानी शामिल थीं।

यह भी पढ़ें- रणजी ट्रॉफी 2026-27 का रोमांच कल से शुरू, राहुल-जायसवाल और जडेजा जैसे स्टार खिलाड़ियों का लगेगा मेला

यह भी पढ़ें- 'लोग शाई होप को बहुत कम आंकते हैं', 250 रन चेज करने वाले कप्तान के समर्थन में उतरे रोस्टन चेज