विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वित्त मंत्री ने खेलों के लिए खोला खजाना, 1100 हजार करोड़ से ज्यादा की हुई बजट में बढ़ोत्तरी; साई-खेलो इंडिया को मिला बूस्ट

Published: Sun, 01 Feb 2026 03:38 PM (IST)

भारतीय सरकार ने 2026 के खेलों को देखते हुए खेल बजट में 1133.34 करोड़ रुपये की वृद्धि की है, जिससे ...और पढ़ें

निर्मला सीतारमण ने खेलों को दी सौगात

निर्मला सीतारमण ने खेलों को दी सौगात

HighLights

  1. खेल बजट में हुई 1133.34 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण वृद्धि

  2. SAI और स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग को अधिक फंड

  3. राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारियों पर जोर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सरकार ने 2026 में होने वाले खेलों को देखते हुए इस साल खेल बजट में 1100 करोड़ से ज्यादा रुपये की बढ़ोतरी की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में बजट पेश करते हुए बताया कि 2026-27 सत्र के लिए खेलों के लिए 4479.88 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जबकि पिछले साल ये बजट 3346.54 करोड़ रुपये था। यानी इस साल खेल बजट में कुल 1133.34 करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है।

इस साल भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेने है और इसी को देखते हुए सरकार ने खिलाड़ियों को तमाम सुविधाएं देने के लिए बजट में बढ़ोतरी की है। भारत को इन खेलों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

इस सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा

बजट में सबसे ज्यादा फायदा स्पोर्ट्स गुड्स मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को हुआ है जिसे 500 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इसके अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण के बजट में भी बढ़ोतरी की गई है। भारतीय खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग और कैम्प का इंतजाम करने वाली इस संस्था के लिए इस साल 917.38 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पिछले साल इस संस्था का बजट 800 करोड़ रुपये था। यानी इस साल 117.38 करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है। साई के पास पूरे भारत में बने तमाम स्टेडियमों के रख रखाव का जिम्मा भी है।

वहीं राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी और नेशनल डोप टेस्टिंग लैब के लिए सरकार ने बजट में कटौती की है पिछले साल इसके लिए 28.55 करोड़ रुपये बजट घोषित किया जो इस साल घटकर क्रमशः 24.30 करोड़ रुपये और 23 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

खेलो इंडिया को भी मिला बूस्ट

नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्र में आने के बाद लांच किए गए खेलो इंडिया गेम्स के लिए भी इस बार सरकार ने खजाना खोला है। इस साल इस कार्यक्रम के लिए उसे 924.35 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पिछले साल ये रकम 1000 करोड़ रुपये थी, लेकिन सिर्फ 700 करोड़ की उपयोग में लिए जा सके थे।

कॉमनवेल्थ गेम्स के बजट में भी इजाफा किया गया है और ये बहुत बड़ा है पिछले साल इसके लिए 28.05 करोड़ था जो इस साल 59 करोड़ कर दिया है जो पिछली साल की तुलना में 78 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस साल जुलाई-अगस्त में ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स खेले जाने हैं।

यह भी पढ़ें- निर्मला सीतारमण के पिटारे से निकला स्पोर्ट्स सेक्टर के लिए तोहफा, 'खेलो इंडिया मिशन' के साथ बड़े बदलावों का दिलाया विश्वास

यह भी पढ़ें- 'पीएम मोदी ने खिलाड़ियों में किया नई ऊर्जा का संचार', नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के शुभारंभ पर बोले ब्रजेश पाठक