निर्मला सीतारमण के पिटारे से निकला स्पोर्ट्स सेक्टर के लिए तोहफा, 'खेलो इंडिया मिशन' के साथ बड़े बदलावों का दिलाया विश्वास
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए 'खेलो इंडिया मिशन' का प्रस्ताव रखा है। यह मिशन ...और पढ़ें

निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में बजट पेश किया। इस बजट में खेलों के लिए भी सौगत दी है और अगले एक दशक में भारतीय स्पोर्ट्स सेक्टर को आगे ले जाने के लिए सरकार ने एक नया मिशन प्रस्तावित किया है जिसका नाम है 'खेलो इंडिया मिशन'।
भारतीय सरकार ने देश में युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए पहले से ही खेलो इंडिया गेम्स, खेलो इंडिया यूनिर्वसिटी गेम्स और खेलो इंडिया विंटर गेम्स लांच किए थे। अब इस क्रम में एक और मिशन लांच किया है जिसका मकसद अगले एक दशक में स्पोर्ट्स सेक्टर को पूरी तरह से बदल देना।
मिलेंगे नए मौके
इस मिशन से भारतीय सरकार खेलों में रोजगार, स्किल्स और रोजगार के अवसर मुहैया कराएगी। वित्त मंत्री द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा है, "स्पोर्ट्स सेक्टर कई तरह के रोजगार मुहैया कराता है, स्किल्स सिखाता है और रोजगार के अवसर देता है। खेल प्रतिभाओं को एक सिस्टम के तहत तैयारी करने के लिए खेलो इंडिया प्रोग्राम है। अगले एक दशक में स्पोर्ट्स सेक्टर को बदले के लिए मैं 'खेलो इंडिया मिशन' का प्रस्ताव रखती हूं।"
क्या-क्या होगा मिशन में
इसी पोस्ट में एक ग्राफिक्स के जरिए बताया गया है कि इस मिशन में क्या-क्या शामिल होगा। इसके मुताबिक इस कार्यक्रम के तहत ट्रेनिंग सेंटर की मदद से प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए रास्ता तैयार किया जाएगा। कोच और सपोर्ट स्टाफ को एक सिस्टम के तहत तैयार किया जाएगा। स्पोर्ट्स साइंस और टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर शामिल किया जाएगा। स्पोर्ट्स कल्टर को प्रमोट करने के लिए कॉम्पटीशन और लीगों का आयोजन किया जाएगा। ट्रेनिंग और कॉम्पटीशन के लिए इंफ्रस्ट्रग्चर तैयार किए जाएंगे।
The Sports Sector provides multiple means of employment, skilling and job opportunities. Taking forward the systematic nurturing of sports talent which is set in motion through the Khelo India programme, I propose to launch a Khelo India Mission to transform the Sports sector… pic.twitter.com/q5fSXWyA1D
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) February 1, 2026
