विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियाई खेलों के पदकवीरों से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, 2036 ओलंपिक की मेजबानी का दोहराया संकल्प

Published: Thu, 15 Oct 2026 11:14 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात की और भारत के 2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प को दोहराया।

पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ साथ बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए एक विश्वसनीय मेजबान के रूप में भी उभर रहा है। मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि भारत का लक्ष्य 2036 ओलंपिक की मेजबानी करना है।

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आइची नागोया में हुए एशियाई खेल 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात की। उन्होंने ने पदक विजेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और खिलाड़ियों को देश के 140 करोड़ लोगों का गौरव बताया। खिलाड़ियों ने उन्हें हस्ताक्षर वाली जर्सी सहित कई यादगार उपहार भेंट किए।

कुमकुम मोहोड़ ने भेंट किया धनुष

दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाली 17 वर्षीय रिकर्व तीरंदाज कुमकुम मोहोड़ ने उन्हें एक धनुष भेंट किया। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री मनसुख मांडविया, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा सहित विभिन्न खएल संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

पीएम मोदी ने ओलंपिक की मेजबानी के लिए लिया संकल्प

मोदी ने कहा, आपने 140 करोड़ भारतीयों को गौरवान्वित किया है। सबसे बड़ी सफलता तिरंगे को ऊंचा लहराना है। इसलिए आपकी सफलता सिर्फ आपकी नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों की है। भारत अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए एक विश्वसनीय और मेहमाननवाज देश के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। हम 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए बोली लगा रहे हैं और हमारा संकल्प है कि हम इन खेलों की मेजबानी करेंगे।

मोदी ने कहा, संकल्प और सपने एक दिन में पूरे नहीं होते। इसके लिए वर्षों की मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है। पिछले 12 वर्षों में भारत ने धैर्य के साथ काम करते हुए खेलों का मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया है। एक समय भारत बड़े आयोजनों में बहुत कम पदक जीतता था और देश में कई खेलों के बारे में लोगों को जानकारी भी नहीं थी।

इस निराशावादी सोच को बदलने का संकल्प लिया गया, जिसके परिणामस्वरूप वैश्विक खेल मंच पर भारत की भागीदारी बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब खेलों में एक पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की गई है, जो खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्रदान करती है।

महिला खिलाड़ियों को सराहा

प्रधानमंत्री ने महिला खिलाड़ियों की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के कुल पदकों में 38 पदकों का योगदान दिया, जिनमें 11 स्वर्ण शामिल थे। उन्होंने क्रिकेट और ह\की टीमों के साथ तीरंदाजों के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की, जिन्होंने पांच स्वर्ण पदक जीते। मोदी ने कहा कि महिला ह\की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर 44 साल का इंतजार समाप्त किया। यह बेहद सराहनीय है।

कार्यक्रम में श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली स्वर्ण पदक विजेता पुरुष टी-20 क्रिकेट टीम भी मौजूद रही। हरमनप्रीत कौर व स्मृति मंधाना के साथ महिला क्रिकेट टीम भी कार्यक्रम में शामिल हुई। हरमनप्रीत ने स्वर्ण पदक विजेता टीम की हस्ताक्षर वाली जर्सी प्रधानमंत्री को भेंट की। स्मृति मंधाना ने भी मोदी के साथ तस्वीर खिंचवाई।

गोल्फर प्रणवी ने भेंट किया ग्लव

स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्फर प्रणवी उर्स ने प्रधानमंत्री को फ्रेम में जड़ी अपनी गोल्फ गेंद और ग्लव भेंट किया।

यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी ने इशारों में की वैभव की तारीफ, सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्‍स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महिला क्रिकेट टीम ने पीएम को दिया 'सरप्राइज'