राष्ट्रमंडल खेलों 2030 से पहले अहमदाबाद में सजेगा महाकुंभ! पहली बार भारत में होगी सीनियर भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप
अहमदाबाद 2029 में सीनियर भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा, जो भारत में पहली बार आयोजित होगी। अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ...और पढ़ें

विश्व चैंपियनशिप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली। अहमदाबाद शहर 2029 में सीनियर भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इस खेल की अंतरराष्ट्रीय संस्था (आईडब्ल्यूएफ) ने रविवार को चीन के निंग्बो में हुई अपनी कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद इसकी घोषणा की।
इस तरह भारत में पहली बार सीनियर भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। आईडब्ल्यूएफ ने अपनी कार्यकारी बोर्ड की बैठक में 2029 और 2030 की सीनियर विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए मेजबान शहरों का चयन किया। वर्ष 2030 की प्रतियोगिता रूस की राजधानी मास्को में आयोजित की जाएगी।
आईडब्ल्यूएफ के कार्यकारी बोर्ड ने 2028 की विश्व युवा चैंपियनशिप की मेजबानी कोसोवो के प्रिश्टिना और विश्व जूनियर चैंपियनशिप की मेजबानी वेनेजुएला की राजधानी काराकास को सौंपने का भी फैसला किया। आईडब्ल्यूएफ के महासचिव जोस क्विनोनेस ने कार्यकारी बोर्ड के मतदान के बाद कहा कि हमें जो भी मेजबानी के प्रस्ताव मिले, वे सभी उत्कृष्ट थे।
हमें पूरा विश्वास है कि होने वाली चैंपियनशिप बेहद सफल रहेंगी। उन्होंने कहा कि चार में से तीन देश कोसोवो, वेनेजुएला और भारत पहली बार आईडब्ल्यूएफ की किसी विश्व स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे।
यह दर्शाता है कि हमारा खेल दुनियाभर में विस्तार कर रहा है। अहमदाबाद 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की भी मेजबानी करेगा। इसके अलावा भारत 2036 ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी दावेदारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें- एशियन पैरा गेम्स में चमक बिखेरने वालों पर बरसा पीएम नरेंद्र मोदी का प्यार, सोशल मीडिया पर जमकर की तारीफ
यह भी पढ़ें- Asian Para Games 2026: रोहतक के हनी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, हिसार के संदीप ने रचा इतिहास; हरियाणा के 31 पदक
