Asian Para Games 2026: रोहतक के हनी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, हिसार के संदीप ने रचा इतिहास; हरियाणा के 31 पदक
जापान में आयोजित पैरा एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 पदक जीते, जिसमें 9 ...और पढ़ें

पैरा एशियाई खेलों में सोने से चमके संदीप और हनी।
HighLights
भारत के 114 पदकों में 31 हरियाणा के खिलाड़ियों के।
कुल स्वर्ण पदकों में से 30 प्रतिशत रही हिस्सेदारी।
एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती राव ने जताई खुशी।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। जापान के आइची-नागोया में आयोजित पैरा एशियाई खेलों में हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। भारत ने 114 पदक जीते, जिनमें नौ स्वर्ण सहित 31 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिलाए।
रोहतक के हनी ने जेवलिन थ्रो की एफ-37 श्रेणी में 60.49 मीटर का थ्रो कर नया विश्व रिकाॅर्ड बनाकर गोल्ड जीता। हिसार के संदीप कुमार ने टी-44 श्रेणी की 400 मीटर दौड़ में 52.28 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता और विश्व रिकाॅर्ड तोड़ा।
पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय दल के कुल स्वर्ण पदकों में अकेले हरियाणा की लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रदेश के खिलाड़ियों की अद्वितीय प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।
हरियाणा के 9 गोल्ड
खिलाड़ी सुमित अंतिल (जेवलिन), हनी (जेवलिन थ्रो), प्रणव सूरमा (क्लब थ्रो), हरविंदर सिंह (तीरंदाजी), संदीप कुमार (400 मीटर दौड़), नितेश कुमार (बैडमिंटन), धर्मवीर (क्लब थ्रो), सुमित (जेवलिन थ्रो) तथा रिंकू ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है।
इन्होंने चांदी की चमक बखेरी
भावना (तीरंदाजी), पूजा (तीरंदाजी), प्रमोद (1500 मीटर दौड़), नितेश कुमार (बैडमिंटन), कोकिला (जूडो), मनीष नरवाल (शूटिंग), अशोक मालिक (पावरलिफ्टिंग) तथा मंजीत एवं कपिल कुमार ने भी अपने -अपने खेल में रजत पदक जीते हैं।
कांस्य पदक अपने नाम किए
इनके अलावा नवदीप (जेवलिन थ्रो), हिमांशु (तैराकी), धरमबीर (क्लब थ्रो), अजय कुमार (400 मीटर दौड़) समेत प्रदीप, सुखचैन, करमजोत, हनी, रोहित , संदीप, प्रवीन एवं राहुल ने अपने अपने खेल में कांस्य पदक जीते हैं।
