Winter Olympics Google Doodle: विंटर ओलंपिक 2026 का कब से होगा शुभारंभ? गूगल ने बनाया ये शानदार डूडल
Google Doodle Winter Olympics: गूगल ने विंटर ओलंपिक 2026 को समर्पित एक डूडल जारी किया है, जिसमें कर्लिंग खेल को ...और पढ़ें

Winter Olympics: Google ने आज बनाया ये खास Doodle
HighLights
गूगल ने बनाया आज ये खास डूडल
गूगल ने विंटर ओलंपिक्स गेम्स को किया सेलिब्रेट
कब से हो रही है विंटर गेम्स की शुरुआत?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Winter Olympics Google Doodle। देश में न्यू ईयर या फिर कोई भी इवेंट क्यों न हो Google कभी भी डूडल बनाने में पीछे नहीं रहता है। इसका उद्देशय होता है कि लोगों को ये पता चले कि आखिर आज का दिन खास क्यों है।
Google ने आज एक डूडल बनाया है जिसमें विंटर ओलंपिक 2026 के कर्लिंग खेल को दर्शाया गया है, जिसे साल 2018 के शीतकालीन ओलंपिक (Winter Olympics) के दौरान भी जारी किया गया था।
Winter Olympics: Google ने आज बनाया ये खास Doodle
दरअसल, गूगल ने विंटर ओलंपिक्स गेम्स को सेलिब्रेट करने के लिए अपने होमपेज पर एनिमेटेड डूडल कर्लिंग 2026 लॉन्च किया है, जो 6 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेंगे। इन गेम्स को मिलानो कोर्टिना 2026 के नाम से भी जाना जाता है, और इनकी मेजबानी इटली कर रहा है।
गूगल डूडल पर एक खिलाड़ी बर्फ पर घुटने के बल झुककर एक भारी पत्थर को खिसकाते हुए दिखाया गया है। खिलाड़ी के पीछे की धुंधली आकृतियां उसकी गति को दर्शाती हैं, जो गूगल के बीच वाले अक्षरों की जगह ले रही हैं।
क्या होता है कर्लिंग?(Curling Game)
कर्लिंग बर्फ, पत्थरों, झाड़ू लगाने और चिल्लाने वाला खेल है। क्रिकेट की तरह ये खेल भी हैंडशेक से शुरू होता है और टॉस का सिक्का उछाला जाता है कि पहले कौन जाएगा। चार लोगों की दो टीमें बारी-बारी से 44 पाउंड के पत्थर फेंकती हैं, जिनका टारगेट 12 फुट का घर होता है।
12 फीट के घर में दो सर्कल होते हैं, जो एक-दूसरे से 150 फीट की दूरी पर होते हैं। हर टीम आठ पत्थर फेंकती है और सभी पत्थर फेंकने के बाद जो टीम पत्थरों को सर्कल की लाल लाइन के सेंटर में लाती है, उसे पॉइंट्स मिलते हैं। हर टीम का एक कैप्टन होता है, जिसे स्किप कहते हैं, जो पत्थर फेंकता है। पत्थरों को पहले से तय रोटेशन के साथ फेंका जाता है और वे बर्फ पर कर्ल करते हुए स्लाइड करते हैं, इसीलिए इस खेल को कर्लिंग कहते हैं। हर एंड के दौरान, खिलाड़ी घर की रक्षा के लिए गार्ड फेंक सकते हैं।
टाई होने पर ड्रॉ होता है और विरोधी टीम के पत्थर को हटाने के लिए टेकआउट्स से स्कोर किया जाता है। फिर स्किप बाकी समय एक पागल इंसान की तरह चिल्लाता है, लेकिन असल में वे अपने खिलाड़ियों को पत्थर के सामने बर्फ को ब्रश करने के लिए जोर देकर सलाह दे रहे होते हैं। ब्रश करने से शॉट की स्पीड और दिशा बदल सकती है।
हर टीम के अपने 8 पत्थर फेंकने के बाद, हाउस के सेंटर के सबसे करीब वाली टीम स्कोर करेगी। या अगर उनके पास एक से ज़्यादा पत्थर दूसरे टीम के पत्थरों से ज्यादा करीब हैं, तो उन्हें भी गिना जाएगा। जब सभी एंड्स खेले जा चुके होते हैं, तो जिस टीम के सबसे ज्यादा प्वाइंट्स होते हैं, वो जीत जाती है।
