कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का कमाल, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने फाइनल में बनाई जगह
भारतीय मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में राउंड एक की हीट रेस में कुल सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बना ली।

भारतीय मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम
ग्लास्गो, पीटीआई। भारतीय मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में राउंड एक की हीट रेस में कुल सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम के चार धावकों विशाल टीके, अनीसा बाबू, राजेश रमेश और रशदीप कौर ने 3:20.98 मिनट का समय निकालकर हीट-2 में चौथा स्थान हासिल किया और शनिवार को होने वाले फाइनल में प्रवेश किया।
नाइजीरिया ने कुल मिलाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। उसने हीट एक में 3:14.58 मिनट के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। इंग्लैंड 3:15.11 मिनट के साथ दूसरे और आस्ट्रेलिया 3:15.21 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम का इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3:17.06 मिनट है, जबकि इसमें राष्ट्रीय रिकार्ड 3:12.87 मिनट का है।
The Indian Mixed 4x400m Relay team of Vishal TK, Ansa Babu, Rajesh Ramesh, and Rashdeep Kaur have qualified for the Final at the Commonwealth Games 2026.
— SAI Media (@Media_SAI) July 31, 2026
They clocked 3:20.98 min to finish 4th in Heat 2, overall 7th earning a place in the final as one of the next fastest teams.… pic.twitter.com/v2GtAhglle
