विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Neeraj Chopra Live Streaming: गोल्‍ड मेडल के लिए मैदान में उतरेंगे नीरज चोपड़ा, देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स

Published: Fri, 31 Jul 2026 03:53 PM (IST)

भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए अपने आठ साल के इंतजार को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा

'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वह दिन आ गया है जब भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए अपने आठ साल के इंतजार को खत्म करने की कोशिश करेंगे। बर्मिंघम में हुए 2024 गेम्स में हिस्सा न ले पाने वाले नीरज ने ग्लासगो गेम्स के फाइनल के लिए 79.61 मीटर की थ्रो के साथ क्वालिफाई किया।

उन्होंने ओवरऑल स्टैंडिंग में 5वां स्थान हासिल किया और मौजूदा चैंपियन अरशद नदीम से आगे रहे। पाकिस्‍तान के नदीम सातवें स्थान पर रहे। हालांकि, चार अन्य एथलीट नीरज से आगे रहे, लेकिन उनमें से कोई भी इस इवेंट में 84 मीटर के ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क तक नहीं पहुंच पाया।

जब नीरज फाइनल की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है। यह टक्कर पाकिस्तान के अरशद नदीम से ही नहीं, बल्कि श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, दक्षिण अफ्रीका के डौव स्मिट और इंग्लैंड के बेन ईस्ट जैसे खिलाड़ियों से भी है। इन सभी ने गुरुवार के क्वालिफायर में 80 मीटर का मार्क पार किया था।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेंस जेवलिन थ्रो फाइनल में पोडियम (मेडल) के मुख्य दावेदार कौन हैं?

नीरज चोपड़ा (भारत), अरशद नदीम (पाकिस्तान), रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका), एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा), रोहित यादव (भारत), केशोर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) और डौव स्मिट (दक्षिण अफ्रीका)।

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों का जेवलिन थ्रो फाइनल कब होगा?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों का जेवलिन थ्रो फाइनल स्कॉटलैंड में 31 जुलाई को होगा (भारतीय समय के अनुसार 1 अगस्त)।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों का जेवलिन थ्रो फाइनल किस समय शुरू होगा?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों का जैवलिन थ्रो फाइनल शनिवार, 31 जुलाई की देर रात 12:45 बजे (IST) शुरू होगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल का लाइव टेलीकास्ट कैसे देखें?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 2, Sony Sports Ten 3 (हिंदी) और Sony Sports Ten 4 (तमिल, तेलुगु और कन्नड़) पर उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026 Day 9 Live: तेजस्विनी मेडल रेस में बरकरार, प्रीति ने बनाई फाइनल में जगह

यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा समेत कई भारतीय खिलाड़ी होंगे एक्शन में, देखिए 31 जुलाई का पूरा शेड्यूल