बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह रह चुकी हैं नेशनल लेवल गोल्फर; बेहद अजीब वजह से बदल दिया करियर; जानें ये रोचक किस्सा
रकुल प्रीत सिंह ने अपने पिता की जिद के कारण खेलों में एंट्री ली और गोल्फ में नेशनल लेवल तक ...और पढ़ें

रकुल प्रीत सिंह रह चुकी हैं गोल्फर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रकुल प्रीत सिंह इस समय बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वहीं, अपनी खूबसूरती से वह फैंस के दिलों की धड़कन बनी हुई हैं। रकुल प्रीत बचपन से ही अपनी काया का बड़ा ख्याल रखती हैं और इसी कारण उन्होंने जूनियर नेशनल लेवल पर आने के बाद गोल्फ खेलना तक छोड़ दिया था। बात हैरान करने वाली लगती है, लेकिन यह सच है।
हमारी खास सीरीज 'स्पोर्ट्स टू स्क्रीन' में आज हम आपको एक्टर रकुल प्रीत नहीं बल्कि गोल्फर रकुल प्रीत की कहानी बताएंगे जिन्होंने टैनिंग से बचने के लिए गोल्फ खेलना छोड़ दिया था।
पिता के कारण खेला गोल्फ
रकुल प्रीत सिंह के पिता चाहते थे कि वह खेलों में हिस्सा लें। उनके पिता आर्मी में थे और अपनी बेटी को खेलों में आगे ले जाना चाहते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया में तीन जनवरी 2015 को छपी एक रिपोर्ट में रकुल प्रीत के हवाले से लिखा गया है, "मेरे पिता आर्मी में थे। उन्होंने मुझे जितना हो सके उतने स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मैंने टेनिस, स्विमिंग, बास्केटबॉल और बहुत सारे खेल खेले, लेकिन जिस खेल से मुझे सबसे ज्यादा प्यार था वो गोल्फ है।"
उन्होंने कहा, "हालांकि, मुझे शुरुआत में यह पसंद नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे मुझे इसकी आदत पड़ गई। मैं कुछ ही समय में नेशनल लेवल तक पहुंच गई, लेकिन मैंने गोल्फ को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि मुझे टैनिंग हो रही थी और मैं उस समय मॉडलिंग के बारे में सोच रही थी। इस समय मैं अच्छा नहीं खेलती हूं, लेकिन जब मौका मिलता है तो खेल लेती हूं।"
वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया में ही 22 जुलाई 2022 को छपी एक और रिपोर्ट में रकुलप्रीत ने बताया था, "मैं उस समय 10-11 साल की होंगी जब मैं गोल्फ कोर्स पर पहली बार गई थी। यह मेरे जीवन का अहम हिस्सा बन गया था। हाई स्कूल तक मैं नेशनल लेवल पर पहुंच गई थी। मैं हर दिन स्कूल के बाद प्रैक्टिस करने जाती थी।"
साउथ की फिल्मों से की शुरुआत
गोल्फ छोड़कर एक्टिंग और मॉडलिंग में आने वाली रकुल प्रीत ने कन्नड फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। 2009 में वह गिल्ली नाम की फिल्म में नजर आईं। इसके अलावा तेलुगू फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री मारी। वह 'पति, पत्नी और वो', दे दे प्यार दे, 'डॉक्टर जी', रनवे 34 जैसी फिल्मों में दिखी हैं। हालांकि, अभी भी मौका मिलने पर वह गोल्फ खेलती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर गोल्फ खेलते हुए तस्वीरें दिख जा सकती हैं।
