विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games, Sep 29 Schedule: शूटिंग और एथलेटिक्‍स में भारत को मेडल जीतने की उम्‍मीदें

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:31 PM (IST)

भारत का 29 सितंबर को एशियन गेम्‍स में व्‍यस्‍त कार्यक्रम रहने वाला है। भारत को शूटिंग से लेकर एथलेटिक्‍स तक मेडल जीतने की उम्‍मीद रहेगी।

भारत को शूटिंग से लेकर एथलेटिक्‍स तक मेडल की उम्‍मीद

भारत को शूटिंग से लेकर एथलेटिक्‍स तक मेडल की उम्‍मीद

HighLights

  1. भारत के एश‍ियन गेम्‍स में 29 सितंबर का पूरा कार्यक्रम

  2. भारत को शूटिंग, सर्फिंग, कुराश, साइकिलिंग और एथलेटिक्‍स में उम्‍मीदें

  3. कुराश में पुरुषों में विपिन कुमार से मेडल जीतने की उम्‍मीद

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एशियन गेम्‍स 2026 में 29 सितंबर यानी मंगलवार को भारत के पास कई मेडल आने की उम्‍मीद है। भारत को शूटिंग, सर्फिंग, कुराश, साइकिलिंग और एथलेटिक्‍स से पदक मिल सकते हैं।

भारतीय फैंस को अपनी नींद से कुछ समझौता करना पड़ेगा। सुबह 6:30 बजे भारत के पास शूटिंग में दो टीम मेडल जीतने का मौका होगा। कायनन चेनाई, अहवर रिजवी और शपथ भारद्वाज पुरुषों के ट्रैप टीम फाइनल जबकि नीरू, मनीषा कीर और आश‍िमा अहलावत महिलाओं की ट्रैप टीम फाइनल में कमाल बिखेर सकती हैं।

शूटिंग में मेडल की उम्‍मीद यही खत्‍म नहीं होगी। महिलाओं का ट्रैप व्‍यक्तिगत फाइनल सुबह 10:30 बजे शुरू होगा,‍ जिसमें नीरू, मनीषा कीर और आशिमा अहलावत नजर आएंगी। इसके बाद पुरुष व्‍यक्तिगत फाइनल में कायनन, अहवार और शपथ दिखेंगे। भारत को ऐसे में कई मेडल मिल सकते हैं।

सर्फिंग में भारत को मेडल मिल सकता है। अनबरासू किशोर कुमार अगर शुरुआती राउंड में आगे बढ़े तो ब्रॉन्‍ज या गोल्‍ड मेडल मैच तक पहुंच सकते हैं। पिपिन कुमार कुराश में मेडल दिला सकते हैं। साइकिलिंग में महिला और पुरुष टीम नजर आएगी। शाम में एथलेटिक्‍स का सत्र होगा, जिसमें कई मेडल मिलने की उम्‍मीद है।

आज का कार्यक्रम

बैडमिंटन

सुबह 7:30 बजे से: सभी फाइनल

एथलेटिक्स

  • दोपहर 3:48 बजे: महिलाओं की ऊंची कूद फाइनल, पूजा सिंह
  • दोपहर 2:45 बजे: पुरुषों का पोल वॉल्ट फाइनल
  • शाम 4:20 बजे: महिलाओं की 800 मीटर दौड़ फाइनल
  • शाम 4:35 बजे: पुरुषों का 800 मीटर दौड़ फाइनल
  • शाम 4:45 बजे: पुरुषों का 5000 मीटर दौड़ फाइनल, गुलवीर सिंह

सेपकटेकरा

सुबह 7 बजे: पुरुषों के रेगू पदक मैच

तीरंदाजी

सुबह 4:30 बजे से: पुरुषों और महिलाओं की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा, अंतिम-16

मुक्केबाजी

सुबह 9:30 बजे से: पुरुषों के 60किग्रा, 80किग्रा, +90किग्रा और महिलाओं के 54किग्रा, 65किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल

निशानेबाजी

  • सुबह 10:30 बजे: महिलाओं का ट्रैप फाइनल
  • दोपहर 12:00 बजे: पुरुषों का ट्रैप फाइनल

वॉलीबॉल

दोपहर 12:30 बजे: पुरुष टीम बनाम कतर

यह भी पढ़ें- 'सरपंच साहब' की हैट्रिक के दम पर भारत ने बांग्‍लादेश को रौंदा, अब चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से होगा सामना

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live: भारत ने एक दिन में रिकॉर्ड 8 मेडल जीते, गोल्‍ड की कसक रह गई अधूरी