विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सरपंच साहब' की हैट्रिक के दम पर भारत ने बांग्‍लादेश को रौंदा, अब चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से होगा सामना

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:05 PM (IST)

कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के दम पर भारत ने बांग्‍लादेश को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से पीटा। एशियन गेम्‍स ...और पढ़ें

हरमनप्रीत सिंह ने जमाई हैट्रिक

हरमनप्रीत सिंह ने जमाई हैट्रिक

HighLights

  1. भारत ने क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को 10-0 से हराया

  2. भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने जमाई हैट्रिक

  3. भारतीय टीम 1 अक्‍टूबर को पाकिस्‍तान से भिड़ेगी

प्रेट्र, काकामिगाहारा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को भारी वर्षा के बीच पूल ए के आखिरी मैच में बांग्लादेश को 10-0 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और अब सेमीफाइनल में एक अक्टूबर को सामना पाकिस्तान से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया की टक्कर दक्षिण कोरिया से होगी।

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत ( 27वां, 40वां और 45वां मिनट) ने तीन जबकि शिलानंद लाकड़ा ( 44वां और 45वां) ने दो गोल किये। अभिषेक ( तीसरा मिनट), जुगराज सिंह (22वां), सुखजीत सिंह (32वां), संजय (59वां) और मनदीप सिंह (60वां) ने एक एक गोल दागा।

भारत की लगातार पांचवीं जीत

गत चैंपियन भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13-1, दक्षिण कोरिया को 8-2, सिंगापुर को 7-0 और जापान को 2-0 से हराया था। वर्षा के कारण पिच गीली हो गई थी और खिलाड़ी पूरे भीग चुके थे, जिससे मूवमेंट में दिक्कत हो रही थी।

इसी वजह से पाकिस्तान और ओमान का मैच 15 मिनट के लिये रोके जाने के कारण भारत और बांग्लादेश का मैच आधा घंटे देर से शुरू हुआ।

बांग्‍लादेश ने टेके घुटने

भारत के लिये तीसरे ही मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल दागा। संजय ने बांग्लादेशी सर्कल के भीतर अभिषेक को पास दिया, जिसने अपने बायीं ओर से रिवर्स हिट पर यह गोल किया। बांग्लादेश को 12वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला जिस पर अमीरूल इस्लाम की ड्रैग फ्लिक को गोलकीपर सूरज करकेरा ने रोक दिया।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारतीय हॉकी टीम ने लगाया जीत का 'चौका', जापान को कड़े मुकाबले में रौंदकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: 'सरपंच साहब की सेना' को रोक पाना नामुमकिन! भारत ने एकतरफा अंदाज में साउथ कोरिया को धोया