विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games: एशियाई खेलों में OCA ने लागू किए सख्त नियम, अनुचित रिश्ते और उत्पीड़न पर एथलीट होंगे तुरंत सस्पेंड

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:58 AM (IST)

आचार संहिता जापान के आइची-नगोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले खेलों में भाग लेने वाले सभी एथलीटों और अधिकारियों को भेज दी गई है।

एशियाई खेल

एशियाई खेल

HighLights

  1. एशियाई खेलों में सुरक्षा से खिलवाड़ पर होगा निलंबन

  2. महाद्वीपीय खेलों के लिए ओसीए ने व्यवहार के नियम तय

  3. अपमानजनक भाषा और उत्पीड़न पर भी सख्ती

पीटीआई, नई दिल्ली। एशियाई खेलों में एथलीटों और अधिकारियों के लिए एशियाई ओलिपिक परिषद (ओसीए) के सेफगार्डिंग कोड ऑफ कंडक्ट (सुरक्षा आचार संहिता) में ऐसे अनुचित रिश्तों (जिनमें शक्ति का असंतुलन या निर्भरता हो), अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल या उत्पीड़न की घटनाओं को चुपचाप देखने पर सख्ती से रोक लगाई गई है।

नियमों का उल्लंघन करने पर इस बड़े आयोजन से निलंबित किया जा सकता है। यह आचार संहिता जापान के आइची-नगोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले खेलों में भाग लेने वाले सभी एथलीटों और अधिकारियों को भेज दी गई है और प्रतिभागियों के लिए इस पर हस्ताक्षर करना और इसका पालन करना जरूरी है।

भारतीय सॉफ्टबाल संघ की अध्यक्ष शीतल नारंग खेलों के दौरान भारत की सेफगार्डिंग आफिसर होंगी। ओसीए के नियमों के अनुसार दल के स्टाफ में इस पद का होना अनिवार्य है। आचार संहिता में इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया है।

ओसीए ने साफ किया है कि इंटरनेट मीडिया पर सामग्री सम्मानजनक और उचित होनी चाहिए और इससे दूसरों की गरिमा या सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए। ओसीए ने चेतावनी दी है कि इस कोड के उल्लंघन के परिणामस्वरूप एक्रेडिटेशन (मान्यता) रद हो सकती है, खेलों से निलंबन या बाहर किया जा सकता है।

कानून प्रवर्तन अधिकारियों को मामला भेजा जा सकता है। ओसीए की आचार संहिता उन नाबालिगों की सुरक्षा पर जोर देती है, जो इन खेलों में हिस्सा लेंगे। भारत के 15 वर्षीय स्टार क्रिकेटर सूर्यवंशी और 16 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सिंड्रेला दास इन खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों में से कुछ सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें- IOA की अध्यक्ष पीटी ऊषा को हाईकोर्ट का नोटिस, एशियाई खेलों में नाम भेजने का विश्वास दिला पलटने का आरोप

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी से लेकर अनाहत सिंह तक, एशियन गेम्स-2026 में हिस्सा लेने वाले पांच सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी