विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ी के साथ हुई 69.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:39 PM (IST)

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता सरिता गायकवाड़ के साथ 69.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। एक शख्स ने ...और पढ़ें

सरिता गायकवाड़ के साथ हुई धोखाधड़ी

सरिता गायकवाड़ के साथ हुई धोखाधड़ी 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स-2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की महिला धावक सरिता गायकवाड़ के साथ 69.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक शख्स ने रेत के बिजनेस में उन्हें हर महीने चार प्रतिशत फायदे का लालच देकर उनसे लाखों की लूट कर ली।

व्यारा के रहने वाले एक शख्स ने सरिता को निवेश का लालच दिया और उनसे लाखों रुपये ऐंठ ले गया। सरिता ने इस मामले में अहवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा दी है।

ये है मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 में सरिता की पहचान व्यारा के रहने वाले नितिनभाई भारती से हुई थी। नितिन व्यारा तालुका के बोरखाड़ी गांव का रहने वाला था। सरिता के दोस्त जितेंद्र और डांग जिले की अहवा तालुका के गाढ़वी ग्रुप ग्राम पंचायत के सरपंच के जरिए सरिता की मुलाकात नितिन से हुई। सरिता ने आरोप लगाया है कि नितिन रेत के व्यापार में शामिल था और उसने उनसे कहा कि वह अगर उसके बिजनेस में निवेश करती हैं तो बदले में चार प्रतिशत का मुनाफा वह उन्हें देगा।

सरिता ने उसकी बात मान ली और नितिन के खाते में 69.10 लाख रुपये किश्तों में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन नितिन ने कई दिनों तक सरिता को मुनाफे का पैसा नहीं दिया और मूल रकम भी नहीं लौटाई। कई बार कहने के बाद उसने कुल 1.80 लाख रुपये वापस किए। वहीं बाकी पैसों के लिए वह लगातार बहाने बनाने लगा। ऐसे में सरिता को उससे 67.30 करोड़ रुपये लेने बाकी हैं।

दिखाया फर्जी चेक

नितिन ने इस दौरान सरिता को झूठे वादे किए और बातों में उलझा लिया। उसने सरिता को 30 लाख रुपये के चेक का एक फोटो भी व्हॉट्सएप पर भेजा, लेकिन हकीकत में उसने कोई भी चेक नहीं दिया। तमाम कोशिशों के बाद भी सरिता का पैसा नहीं आया और अंत में नितिन ने अपना फोन बंद कर लिया। पिछले दो महीने से उसका फोन बंद आ रहा है। सरिता को अपने साथ हुए धोखे के एहसास हुआ और उन्होंने अहवा एसओजी ब्रांच में एफआईआर दर्ज कराई। एसओजी ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बेटियों ने फिर लहराई पताका, पैरा एशियन गेम्‍स में मेडल जीतकर रच दिया इतिहास

यह भी पढ़ें- रंगारंग कार्यक्रम के साथ पैरा एशियाई खेलों का समापन, निशानेबाज मोना अग्रवाल और एथलीट निषाद कुमार ने लहराया तिरंगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।