विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रंगारंग कार्यक्रम के साथ पैरा एशियाई खेलों का समापन, निशानेबाज मोना अग्रवाल और एथलीट निषाद कुमार ने लहराया तिरंगा

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:57 PM (IST)

2026 पैरा एशियाई खेलों का समापन शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हो गया। क्लोजिंग सेरेमनी में मोना अग्रवाल और निषाद कुमार भारत के ध्वजवाहक रहे।

पैरा एशियाई खेलों का समापन

पैरा एशियाई खेलों का समापन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आईएएनएस, नागोया। मिजुहो पार्क एथलेटिक्स स्टेडियम में शनिवार को आईची-नागोया 2026 पैरा एशियाई खेल का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसके साथ एक सप्ताह तक चली यह प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गई।

क्लोजिंग सेरेमनी में पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल और एथलीट निषाद कुमार भारत के ध्वजवाहक रहे, जिन्होंने इस संस्करण में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो-दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

जापान में पहली बार आयोजित इन खेलों में 45 देशों और क्षेत्रों के लगभग 4,000 एथलीट और स्टाफ सदस्य शामिल हुए। पैरा एशियाई खेल की शुरुआत फार ईस्ट एंड साउथ पैसिफिक गेम्स फेडरेशन फार द डिसेबल्ड से हुई थी और इसका पहला संस्करण साल 2010 में चीन के ग्वांगझू में आयोजित किया गया था।

भारत का रहा शानदार प्रदर्शन

आइची-नागोया में हुआ यह आयोजन इसका पांचवां संस्करण था, जबकि 2030 में छठा संस्करण दोहा में आयोजित किया जाएगा। पैरा एशियाई खेल 2026 में भारत ने कुल 114 पदकों (30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य) के रिकार्ड के साथ अपना सफर पूरा किया। यह 2023 में हांगझू में जीते गए 111 पदकों (29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य) के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से बेहतर है।

राष्ट्रपति ने की खिलाड़ियों की सराहना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पैरा एशियाई खेल 2026 में भारत के पैरा-एथलीट्स की अभूतपूर्व सफलता की सराहना करते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि यह बहुत खुशी और गर्व की बात है कि हमारे पैरा-एथलीट्स ने पैरा एशियाई खेल 2026 में 114 पदकों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या के साथ अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। टीम इंडिया की कड़ी मेहनत, लगन और खुद पर पक्के विश्वास से मिली यह असाधारण सफलता एक मिसाल कायम करती है। यह हमारे युवाओं को प्रेरित करती है कि वे मुश्किलों से न डरें, बड़े सपने देखें, पूरी लगन से काम करें और हमेशा सकारात्मक रहें। मैं एक बार फिर पूरी भारतीय टीम को हार्दिक बधाई देती हूं।