Asian Games 2026: टेबल टेनिस में 3-2 से जीतीं महिलाएं, पुरुषों की हार
भारतीय महिलाओं ने एशियाई खेलों के ग्रुप एफ मैच में बेहतरीन वापसी करते हुए सिंगापुर के विरुद्ध 3-2 से बड़ी जीत दर्ज की।

भारतीय महिलाओं को मिली जीत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, टोयोटा। भारतीय महिलाओं ने एशियाई खेलों के ग्रुप एफ मैच में बेहतरीन वापसी करते हुए सिंगापुर के विरुद्ध 3-2 से बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि पुरुषों को ईरान के हाथों 3-0 की हार का सामना करना पड़ा।
रविवार को हुए मुकाबलों में भारतीय महिलाएं एक वक्त में 1-2 से पीछे चल रही थीं और उन पर हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन श्रीजा अकुला और यशस्विनी घोरपड़े ने अपने मैच जीतकर इस खतरे को टाल दिया। सबसे पहले मैच में घोरपड़े ने जियान झेंग को 11-7, 11-3, 8-11, 11-9 से हराया लेकिन श्रीजा को लोग मिंग ने दूसरे मैच में 8-11, 11-4, 9-11, 11-4, 6-11 से हरा दिया।
तीसरे मैच में दिया चिताले को टैन झाओ ने 7-11, 4-11, 11-7, 5-11 से हराकर सिंगापुर को 2-1 से आगे कर दिया और अब भारतीय टीम हार से बस एक मैच दूर थी लेकिन श्रीजा ने इस टाई का सबसे महत्वपूर्ण मैच 6-11 11-3, 11-7, 11-4 से जीतकर स्कोर 2-2 कर दिया और फिर निर्णायक मैच में घोरपड़े ने लोय मिंग को 5-11, 11-8, 12-10, 4-11, 11-9 से हराकर भारत को जीत दिला दी।
पुरुषों के मैच में हरमीत देसाई के अलावा बाकी सारे खिलाड़ियों ने निराश किया और ईरान के लिए किसी तरह की चुनौती नहीं पेश कर सके। पहले मैच में नौशाद अलमियां ने मानुष शाह को 11-3, 11-8, 12-10 से मात दी जबकि मानव ठक्कर को बेन्यामिन फराजी ने 11-2, 11-6 और 11-6 से हराया।
हरमीत ने बहुत कोशिश की लेकिन अलमियां ने उन्हें 12-10, 13-15, 11-3, 10-12, 11-2 से हरा दिया। भारत की पुरुष और महिला टीमें अगले मैच में पाकिस्तान का सामना करेंगी। टीमों ने अपने पहले मैचमें इंडोनेशिया को 3-0 से हराया था।
