विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खराब शुरुआत के बाद अचूक निशाना, नीरू और कायनन ने एशियन रिकॉर्ड तोड़कर ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता गोल्ड

Published: Wed, 30 Sep 2026 01:19 PM (IST)

नीरू ढांडा-कायनन चेनाई ने ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट (शूटिंग) में स्‍वर्ण पदक जीत लिया है।

नीरू ढांडा-कायनन चेनाई

नीरू ढांडा-कायनन चेनाई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एशियन गेम्‍स 2026 में भारत के खाते में एक और गोल्‍ड मेडल आ गया है। नीरू ढांडा-कायनन चेनाई ने ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट (शूटिंग) में स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। नीरू ने दो दिनों में दो गोल्ड जीते हैं। ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। भारत ने पहली सीरीज में 10 में से 6 का स्कोर किया था, लेकिन उसके बाद जीत पक्की होने तक एक भी टारगेट नहीं चूका। कतर ने सिल्‍वर और चीन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

शुरुआत खराब रही

भारत की शुरुआत शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाती हुई रही, जिसमें भारत ने शुरुआती सीरीज में 10 में से 6 निशाने लगाए और स्टैंडिंग में सबसे नीचे रहा, लेकिन चेनाई और ढांडा ने जबरदस्त वापसी की। गोल्ड जीतने तक उन्होंने एक भी निशाना नहीं चूका। भारी दबाव में भी उनका संयम वाकई हैरान करने वाला था। भारत ने एक पॉइंट से जीत हासिल कर पोडियम पर पहला स्थान हासिल किया। भारत ने कुल 34 प्‍वाइंट्स के साथ एशियाई रिकॉर्ड भी तोड़ा।

  • सिल्वर - कतर (32/40)
  • ब्रॉन्ज - चीन (23/30)

पिता से परिचित कराया

कायन डेरियस चेनाई (जन्म 29 जनवरी 1991) भारत के सबसे कामयाब ट्रैप शूटर्स में से एक हैं और एक दशक से ज्‍यादा समय से नेशनल शूटिंग टीम के अहम सदस्य रहे हैं। हैदराबाद के रहने वाले कायन को इस खेल से उनके पिता डेरियस चेनाई ने परिचित कराया, जो खुद एक पूर्व नेशनल ट्रैप शूटिंग चैंपियन थे। कायन ने 2003 में अपना शूटिंग सफर शुरू किया और बाद में चार बार के ओलंपियन और मशहूर कोच मनशेर सिंह से ट्रेनिंग ली।

पूर्व जूनियर नेशनल चैंपियन कायन ने 2008 कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में ट्रैप गोल्ड मेडल जीतकर इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 2016 में भारत के लिए ओलंपिक कोटा हासिल किया और रियो ओलंपिक गेम्स में पुरुषों के ट्रैप इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व किया।

उनके करियर का एक और अहम पड़ाव हांग्जो में 2022 एशियन गेम्स में आया, जहां उन्होंने पुरुषों के ट्रैप टीम इवेंट में गोल्ड मेडल और व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिससे शूटिंग में भारत के रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन में योगदान मिला। अपनी निरंतरता, संयम और तकनीकी सटीकता के लिए पहचाने जाने वाले कायन, इंटरनेशनल सर्किट पर भारत के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद ट्रैप शूटर्स में से एक हैं।

उपलब्धियां

  • गोल्ड: 2008 कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स, पुणे, भारत – ट्रैप (पुरुष)
  • गोल्ड: 2021 ISSF वर्ल्ड कप, नई दिल्ली, भारत – पुरुषों की ट्रैप टीम
  • सिल्वर: 2022 ISSF वर्ल्ड कप, लोनाटो, इटली – पुरुषों की ट्रैप टीम
  • गोल्ड: 2022 एशियाई खेल, हांगझोऊ, चीन – पुरुषों की ट्रैप टीम
  • ब्रॉन्ज: 2022 एशियाई खेल, हांगझोऊ, चीन – पुरुषों की ट्रैप व्यक्तिगत

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 LIVE: आर्चरी में भारत की गोल्‍डन हैट्रिक, मेंस कंपाउंड टीम ने भी सोने पर लगाया निशाना

यह भी पढ़ें- आर्चरी में भारत का डबल धमाका: साहिल और चिकिता ने दक्षिण कोरिया को चटाई धूल, LA ओलंपिक का कोटा भी पक्का