विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026 LIVE: आर्चरी में भारत की गोल्‍डन हैट्रिक, मेंस कंपाउंड टीम ने भी सोने पर लगाया निशाना

Published: Wed, 30 Sep 2026 08:39 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 30 Sep 2026 12:52 PM (GMT+05:30)

Asian Games 2026 LIVE: जापान में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में आज भारत की गोल्‍डन शुरुआत हुई। महिला आर्चरी टीम ने चीन को हराकर इतिहास रच दिया।

एशियन गेम्‍स 2026

एशियन गेम्‍स 2026

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Asian Games 2026 LIVE: जापान के आइची नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में बुधवार को भारत की गोल्‍डन शुरुआत हुई। महिला आर्चरी टीम ने चीन को हराकर इतिहास रच दिया और गोल्‍ड मेडल पर कब्‍जा जमाया।

भारतीय महिला तिकड़ी चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराया। इसके बाद भारत ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी शूट-ऑफ में कमाल किया। भारत अब तक 57 मेडल जीत चुका है। 9 गोल्‍ड, 21 सिल्‍वर और 27 कांस्‍य पदक शामिल हैं।