विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान ने तोड़ा भारत का 40 साल पुराना सपना, वॉलीबॉल क्वार्टरफाइनल में टीम इंडिया को मिली हार

Published: Thu, 01 Oct 2026 06:36 PM (IST)

भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम का एशियाई खेलों में 40 साल बाद पदक जीतने का सपना क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से ...और पढ़ें

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नागोया। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम का एशियाई खेलों में 40 साल बाद पदक जीतने का सपना गुरुवार को उस समय टूट गया जब उसे क्वार्टर फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी और ऊंची रैंकिंग वाले पाकिस्तान के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह लय से बाहर नजर आए और विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज पाकिस्तान के विरुद्ध एक घंटे 22 मिनट तक चले पहले क्वार्टर फाइनल में 19-25, 23-25, 18-25 से हार गए। इस हार के साथ विश्व रैंकिंग में 48वें स्थान पर मौजूद भारत की 1986 में दक्षिण कोरिया में कांस्य पदक जीतने के बाद पहली बार पोडियम पर जगह बनाने की उम्मीद भी खत्म हो गई।

पुरुष वॉलीबॉल में भारत ने एशियाई खेलों में दो अन्य पदक भी जीते हैं जो 1958 में कांस्य और 1962 में रजत पदक हैं। भारत की ओर से अश्वल राय ने सर्वाधिक नौ अंक जुटाए जबकि जेरोम विनीत, जोएल बेंजामिन जेबराज और चिराग यादव ने आठ-आठ अंक बनाए। पाकिस्तान की ओर से मुराद खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 अंक जुटाए जबकि उस्मान फरयाद अली ने 13 अंक बनाए।

भारत का सेपकटेकरा में पदक पक्का

भारत का एशियाई खेलों की सेपकटेकरा पुरुष क्वाड्रेंट स्पर्धा में पदक पक्का हो गया जब टीम म्यामांर को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। भारतीय टीम ने अपना अजेय अभियान कायम रखते हुए ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने म्यामांर को 10-15, 15-13, 15-7 से हराया। इससे पहले वियतनाम को 15-12, 15-9 से मात दी थी। ग्रुप बी में इंडोनेशिया शीर्ष पर रहा। सेमीफाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा।

भारतीय जूडोका इनुंगम्बी कांस्य पदक का मुकाबला हारीं

भारतीय जूडोका इनुंगाम्बी टी एशियाई खेलों में महिलाओं के 70 किलोवर्ग में मंगोलिया की अनुजिन उरान उलजी से कांस्य पदक का मुकाबला हार गईं। अनुजिन ने चार मिनट के मुकाबले के बाद वाजा आरी से जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत में इनुंगम्बी ने अनुजिन के विरुद्ध रक्षात्मक खेल दिखाया। वीडियो रिव्यू से स्कोरबोर्ड बदलने तक किसी भी खिलाड़ी ने स्कोर नहीं किया था, जिससे अनुजिन को फ्लिप के लिए युको मिल गया और मंगोलियन फाइटर 2-0 से आगे हो गई। हालांकि, भारत की यामिनी मौर्या का अभियान महिलाओं के 57 किग्रा रेपेशाज दौर में हार के साथ समाप्त हो गया।

इनुंगम्बी ने पहले नेपाल की पूनम श्रेष्ठा को इप्पोन से हराकर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि, क्वार्टर फाइनल में वह उत्तर कोरिया की सोंग हुई मुन से इप्पोन से हार गईं। सोंग के फाइनल में पहुंचने से इनुंगम्बी के लिए रेपेशाज का रास्ता खुल गया।

इससे पहले दिन में यामिनी ने कतर की फतेना बु-काहूस को इप्पोन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि उन्हें मंगोलिया की अरिउनजाया तेर्बिश के विरुद्ध युको से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद यामिनी जापान की मियो शिराकाने द्वारा इप्पोन से टेकडाउन किए जाने के बाद अपना रेपेशाज मुकाबला हार गईं जिससे उनका अभियान समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Highlights: भारत के खाते में 10 गोल्‍ड, नितेश ने मेंस 97kg ग्रीको-रोमन में सिल्वर मेडल जीता

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स पदक विजेता सलमान के घर पहुंचे राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह, परिवार से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला