एशियन गेम्स पदक विजेता सलमान के घर पहुंचे राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह, परिवार से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला
राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता नौकायन खिलाड़ी सलमान खान के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सलमान के परिवार को बधाई दी।
-1790851822914_m.webp)
HighLights
राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने सलमान खान से मुलाकात की।
एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता सलमान को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
मंत्री ने परिवार को बधाई दी, सरकारी सहयोग की सराहना की।
संवाद सूत्र, फुरसतगंज। स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने गुरुवार को बहादुरपुर के पूरे धिंगई खैरहना गांव पहुंचकर एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले नौकायन खिलाड़ी सलमान खान से मुलाकात की। राज्य मंत्री ने सलमान को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
राज्य मंत्री ने सलमान की मां, बहनों और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। करीब आधे घंटे तक सलमान के आवास पर रहे मंत्री ने उनसे जापान में आयोजित प्रतियोगिता के अनुभव, वहां खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं और प्रतियोगिता के दौरान सरकार की ओर से मिले सहयोग के बारे में जानकारी ली।
पदक जीतने का मिल रहा अवसर
सलमान खान ने भारत सरकार की ओर से खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे सहयोग और सुविधाओं के लिए आभार जताया। कहा कि सरकार के सहयोग से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और देश के लिए पदक जीतने का अवसर मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद रेल मंडल में ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार, हरदोई में 32 करोड़ से होगा लूप लाइन का विस्तार
इस दौरान गौरीगंज विधायक राकेश सिंह, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, बहादुरपुर पूर्व प्रमुख रमेश कुमार सिंह, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चंदेल, शकील नाजिम मौजूद रहे।
