विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026: कबड्डी में भारत का दबदबा बरकरार, मुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Published: Fri, 25 Sep 2026 09:35 PM (IST)

भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने एशियाई खेलों के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहाँ वे ...और पढ़ें

भारतीय कबड्डी टीम-सचिन सिवाच

भारतीय कबड्डी टीम-सचिन सिवाच

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नागोया। भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने एशियाई खेलों में अपने स्वर्ण पदक बचाने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ते हुए शुक्रवार को आसान जीत के साथ अपने-अपने इवेंट के फाइनल में जगह बना ली। महिलाओं ने नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि पुरुषों ने सेमीफाइनल में थाइलैंड को 66-28 से हराकर उनका साथ दिया।

भारत की अब यह दोनों टीम फाइनल में ईरान से भिड़ेंगी। इन शानदार जीतों ने मौजूदा चैंपियन दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट में अजेय रहने का सिलसिला भी बरकरार रखा। महिला मैच में भारत ने पहले हाफ में 31-17 की बड़ी बढ़त बना ली, जिसमें चार ऑल-आउट और चार बोनस अंक शामिल थे।

भारत की महिला और पुरुष टीम का दबदबा

नेपाल भारत को कड़ी चुनौती नहीं दे सका और दूसरे हाफ में केवल सात और अंक ही हासिल कर पाया। पुरुषों का मैच भी कुछ ऐसा ही रहा। भारतीय टीम पहले हाफ में 37-18 से आगे रही और दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बनाए रखा। महिला कबड्डी को पहली बार 2010 में एशियाई खेलों में शामिल किया गया था और तब से भारत का हर संस्करण में दबदबा रहा है। वहीं पुरुष कबड्डी 1990 से एशियाई खेलों का हिस्सा रही है और भारत ने अब तक आठ स्वर्ण पदक जीते हैं।

मुक्केबाज सचिन पदक से एक जीत दूर, प्रीति हारीं

भारत के सचिन सिवाच ने शुक्रवार को एशियन खेलों में जॉर्डन के मोहम्मद अदनान अबू जाजेह को कड़े मुकाबले में 4-1 से हराकर पुरुषों के 60किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। सचिन क्वार्टर फाइनल में जापान के शुनसुके कितामोटो से भिड़ेंगे। हालांकि, पिछले संस्करण की कांस्य पदक विजेता और हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता प्रीति पवार का सफर यहीं खत्म हो गया।

54 किग्रा वर्ग के अंतिम-16 में वह दक्षिण कोरिया की पेरिस ओलंपिक की पदक विजेता और मौजूदा एशियन चैंपियन पैंग चोल एम से सर्वसम्मत फैसले 0-5 से हार गईं।

सात्विक-चिराग की चौंकाने वाली हार, तनीषा-ध्रुव अंतिम-8 में

एशियाई खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुक्रवार को पुरुषों के डबल्स के मौजूदा चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को शुरुआती दौर में ही चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा, लेकिन तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने लगातार दो जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अब उनका सामना चीन के यान झे फेंग और डोंगपिंग हुआंग से होगा।

पूर्व विश्व नंबर एक और दो बार विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाले सात्विक और चिराग ने पहला गेम तो जीता, लेकिन आखिर में उन्हें थाइलैंड के पक्कापोन टीरारातसाकुल और पीराचाई सुकफुन ने 12-21, 21-19, 21-14 से हरा दिया।

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में फाइनल के अहम मोड़ पर ऐश्वर्य प्रताप सिंह का बिगड़ा 'मैच बटन', हाथ से निकला पदक

यह भी पढ़ें- भारतीय धावक गुलवीर सिंह का जलवा बरकरार, एशियन गेम्स में बदला पदक का रंग