विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन गेम्स में फाइनल के अहम मोड़ पर ऐश्वर्य प्रताप सिंह का बिगड़ा 'मैच बटन', हाथ से निकला पदक

Published: Fri, 25 Sep 2026 09:17 PM (IST)

एशियाई खेलों की 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में ऐश्वर्य प्रताप सिंह के फायरिंग स्टेशन पर मैच बटन ...और पढ़ें

ऐश्वर्य प्रताप सिंह

ऐश्वर्य प्रताप सिंह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नागोया। एशियाई खेलों में 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन फाइनल के अहम मोड़ पर ऐश्वर्य प्रताप सिंह के फायरिंग स्टेशन पर मैच बटन में खराबी आ गई। इससे उनका ध्यान भटक गया और उन्हें प्रोन (पेट के बल लेटकर शूटिंग) राउंड में कीमती अंक गंवाने पड़े। जिससे उनके व्यक्तिगत पदक जीतने की उनकी उम्मीद खत्म हो गई।

नीलिंग (घुटने के बल बैठकर शूटिंग) राउंड में शानदार प्रदर्शन के बाद ऐश्वर्य चौथे या पांचवें स्थान पर थे और पदक की दौड़ में अच्छी स्थिति में दिख रहे थे तभी प्रोन राउंड के लिए साइटर शॉट्स (अभ्यास शॉट) शुरू करते समय यह समस्या सामने आई। मैच बटन ठीक से काम न करने के कारण उन्हें फायरिंग लाइन से हटकर मैच रेफरी को बताना पड़ा, जिससे फाइनल की शुरुआत में बनी उनकी लय टूट गई।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने बताई परेशानी

इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्य पांचवें स्थान पर रहे, जबकि चीन के ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों ने शीर्ष दो स्थान हासिल किए। ऐश्वर्य ने कहा कि नीलिंग पोजिशन में मेरी शूटिंग अच्छी थी और स्कोर के हिसाब से मेरी रैंकिंग भी अच्छी थी। मुझे लगता है कि मैं चौथे या पांचवें स्थान पर था। लेकिन जब प्रोन राउंड शुरू हुआ और मैंने अपने साइटर शॉट्स लेने शुरू किए तो मेरे मैच बटन में खराबी आ गई और मुझे उसे दबाने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए मुझे पीछे मुड़कर मैच रेफरी को बताना पड़ा कि यह ठीक से काम नहीं कर रहा है।

क्या होता है मैच-बटन

50 मीटर राइफल 3-पोजीशन इवेंट में मैच बटन फायरिंग प्वाइंट पर लगा एक इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल होता है। निशानेबाज इसका इस्तेमाल रेंज सिस्टम को सिग्नल देने के लिए तब करते हैं, जब वे किसी खास पोजिशन में साइटर शॉट्स से ऑफिशियल स्कोरिंग शॉट्स पर स्विच करते हैं।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live: भारतीय एथलीटों का दमदार प्रदर्शन, शूटिंग में गोल्ड तो गुलवीर ने दिलाया सिल्वर

यह भी पढ़ें- भारतीय धावक गुलवीर सिंह का जलवा बरकरार, एशियन गेम्स में बदला पदक का रंग