Asian Games 2026: बैडमिंटन में निराशाजनक रविवार; पीवी सिंधू क्वार्टर फाइनल में हारीं, डबल्स में भी भारत का सफर समाप्त
एशियन गेम्स 2026 में भारत को बैडमिंटन से पदक की उम्मीदें रविवार को टूट गईं, जब पीवी सिंधू महिला सिंगल्स ...और पढ़ें
-1790490299914_m.webp)
पीवी सिंधू को मिली हार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स-2026 में रविवार को भारत को बैडमिंटन में मेडल की उम्मीदें थी। हालांकि, ये पूरी नहीं हो सकी हैं। महिला सिंगल्स में दिग्गज खिलाड़ी पीवी सिंधू कड़े मुकाबले में हार गईं। वहीं महिला डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भी भारत को हार मिली।
बैडमिंटन वो खेल रहा है जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा किया है। इसी उम्मीद से भारतीय खिलाड़ी जापान भी पहुंचे थे, लेकिन आज तीन इवेंट्स में से एक में भी वह मेडल पक्का नहीं कर सके जो भारत के लिए बेहद निराश करने वाली बात है।
सिंधू और उन्नति को मिली हार
भारत की पदक की सबसे बड़ी उम्मीद थीं पीवी सिंधू। इस खिलाड़ी का महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में सामना था चीन की चेन युफेई से। सिंधू ने पहला गेम तो जीता, लेकिन चीन की खिलाड़ी ने अगले दो गेम जीत मुकाबला अपने नाम कर भारत की उम्मीदों को करारा झटका दे दिया। सिंधू को चेन से 21-11, 18-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा।
उनसे पहले एक और क्वार्टर फाइनल में भारत की युवा खिलाड़ी उन्नति हुड्डा कोर्ट पर उतरी थीं। उनके सामने थीं जापान की अकाने यामागुची। भारतीय खिलाड़ी ने जापान की दिग्गज को कड़ी टक्कर दी, लेकिन यामागुची ने ये मैच 21-16, 14-21, 21-17 से जीत लिया।
डबल्स मुकाबले में भी मिली हार
महिला सिंगल्स से पहले भारत को डबल्स मुकाबलों में भी निराशा हाथ लगी। महिला डबल्स में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को मलेशिया की पर्ली तान और थिनाह मुरलीधरन के सामने सीघे गेमों में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी 18-21, 9-21 से शिकस्त झेल बाहर हो गई।
वहीं मिक्स्ड डबल्स में भी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो का संघर्ष काम नहीं आया। इस जोड़ी ने चीन की फेन्ग यांग झे और हुआंग डोंग पिंग की मजबूत जोड़ी को टक्कर जरूर दी, लेकिन 14-21, 21-18, 18-21 से हार गईं।
