विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनाहत सिंह ने स्‍क्‍वाश जगत को किया हैरान, अपनी आदर्श और 8 बार की वर्ल्‍ड चैंपियन शेरबिनी को दी मात

Published: Thu, 22 Oct 2026 02:35 PM (IST)

अनाहत सिंह ने स्‍क्‍वाश जगत को हिला दिया। भारतीय स्‍क्‍वाश खिलाड़ी ने पीएसए गोल्‍ड चिकागो ओपन में अपनी आदर्श और ...और पढ़ें

अनाहत सिंह

अनाहत सिंह

HighLights

  1. अनाहत सिंह ने अपनी आदर्श नूर एल शेरबिनी को हराया

  2. अनाहत ने क्‍वार्टर फाइनल में जगह बनाई

  3. अनाहत सिंह ने ऐतिहासिक जीत के बाद कही दिल की बात

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की उभरती हुई स्‍क्‍वाश स्‍टार अनाहत सिंह ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए अपने अब तक के करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 18 साल की अनाहत सिंह ने अपनी आदर्श और शीर्ष वरीय नूर एल शेरबिनी को सीधे गेमों में हराकर पीएसए गोल्‍ड चिकागो ओपन के क्‍वार्टर फाइनल में जगह पक्‍की की।

दुनिया की नंबर-15 अनाहत सिंह ने हाल ही में एशियन गेम्‍स 2026 में सिल्‍वर मेडल जीता था। भारतीय स्‍क्‍वाश खिलाड़ी ने वर्ल्‍ड नंबर-3 मिस्र की शेरबिनी को 11-8, 11-8 और 11-7 से मात देकर इतिहास रच दिया। अनाहत ने गेम की पहली सर्व से शानदार प्रदर्शन किया।

भारतीय स्‍क्‍वाश खिलाड़ी ने गति पर नियंत्रण रखा, गलतियां कम की और शेरबिनी को लय हासिल करने का मौका नहीं दिया। अनाहत सिंह ने जीत दर्ज करके स्‍क्‍वाश जगत को हैरान कर दिया।

अनाहत सिंह ने क्‍या कहा

अनाहत को जीत के बावजूद विश्‍वास नहीं हुआ कि मैच का नतीजा उनके पक्ष में रहा। उन्‍होंने बड़े उलटफेर के बारे में बात करते हुए स्‍वीकार किया कि पेशेवर स्‍क्‍वाश खिलाड़ी बनने के बाद से वो शेरबिनी को आदर्श मानती रहीं और उनके खिलाफ मैच खेलना आसान नहीं था।

18 साल की अनाहत ने कहा, 'मैच में जाने के समय मेरे साथ भारत के राष्‍ट्रीय कोच थे। वो लगातार जीत के लिए प्रोत्‍साहित कर रहे थे। मैं शेरबिनी का प्रत्‍येक मैच देखते हुए बड़ी हुई हूं। हमारे कोच भी एक हैं (ग्रेग)। मैं उनका सम्‍मान करती हूं। उन्‍होंने अपने करियर में ऊंचाइयां हासिल की हैं।'

अनाहत की सफलताएं

अनाहत ने पिछले कुछ सालों में देश का नाम विश्‍व में रोशन किया है। उन्‍हें पूर्व वर्ल्‍ड नंबर-1 ग्रेगोरी गॉलटियर और सौरव घोषाल व स्‍टीफन गालीफिर ने कोचिंग दी। अनाहत ने इस साल की शुरुआत में वर्ल्‍ड जूनियर चैंपियनशिप्‍स खिताब जीता।
2023 में वो पेशेवर सर्किट में आईं। अनाहत पहले ही कई पीएसए खिताब जीत चुकी हैं और टॉप-20 रैंकिंग में पहुंचने वाली सबसे युवा एशियाई बनीं।

यह भी पढ़ें- बड़ी बहन से प्रेरित होकर अनाहत ने थामा था स्क्वॉश रैकेट, माता-पिता के त्याग के दम पर रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- कितनी पढ़ी-लिखी हैं 18 वर्षीय अनाहत सिंह, एशियन गेम्स में स्क्वैश महिला सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली बनीं पहली खिलाड़ी