Move to Jagran APP

Odisha News: झारसुगुड़ा में हुआ 'शष्टीर्पुर्ती मैरीज इवेंट' का आयोजन, 50 वृद्ध जोड़ों की हुई दोबारा शादी

झारसुगुड़ा में झारखंड श्रीवारी सेवा संघ की झारसुगुड़ा शाखा ने रविवार को शष्टीर्पुर्ती मैरीज इवेंट (आयुष पुजा) का आयोजन किया गया और ये आयोजन रेलवे कॉलोनी में स्थित राम मंदिर में किया गया। बता दें कि शष्टीर्पुर्ती मैरीज इंवेट दक्षिण भारत जैसी एक परंपरा है और इसमें 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 50 वृद्ध जोड़ो की शादी करवाई गई।

By Rajesh Sahu Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Sun, 17 Mar 2024 05:55 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2024 05:55 PM (IST)
झारखंड श्रीवारी सेवा संघ की झारसुगुड़ा शाखा की ओर से शष्टीर्पुर्ती मैरीज इवेंट में शामिल होने पहुंचे जोड़े

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा। रविवार को झारसुगुड़ा में झारखंड श्रीवारी सेवा संघ की झारसुगुड़ा शाखा की ओर से रेलवे कॉलोनी में स्थित राम मंदिर में शष्टीर्पुर्ती मैरीज इवेंट (आयुष पुजा) का आयोजन किया गया था।

loksabha election banner

शष्टीर्पुर्ती मैरीज इंवेट यह दक्षिण भारत की एक परंपरा जैसी ही। जिसमें जिन लोगों उम्र शादि के बाद 60 वर्ष या उससे अधिक होती है और उनकी फिर से पूरे रीति रिवाज के साथ शादी कराई जाती है।

अब झारखंड श्रीवारि सेवा संघ ने शुरू की ये सेवा

पहले इसके लिए लोगों को तिरुपति बालाजी मंदिर जा कर वहां पर शादी करनी पड़ती थी और कुछ लोग अपने परिवार के साथ घर में ही शादी की रस्म पूरी करते थे। इसमें हजारों रुपये का खर्च आता है। इसी को ध्यान में रखते हुए झारखंड श्रीवारि सेवा संघ ने 60 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लिए सामूहिक विवाह के लिए कदम आगे बढ़ाया है।

जमशेदपुर के बाद अब झारसुगड़ा में किया गया आयोजन

पहली बार जमशेदपुर में इसका आयोजन किया गया जो काफी सफल रहा, फिर इसके बाद झारसुगुड़ा में आज इसका आयोजन किया गया। झारखंड श्रीवारी सेवा संघ के मुख्य के साईं राम ने बताया की हमने लोगों के लिए इस तरह का आयोजन शुरू किया है।

हम इसके लिए माज्ञ तीन हजार रुपये लेते हैं और इसी में शादी की पूरी रस्म व खाना-पीना करवाते हैं। इसका यह फायदा होता है की इनकी वर्षों पुरानी याद ताजी हो जाती है और सबसे बड़ी बात तो यह है की इस शादी में उनके नाती पोते व पुरे परिवार शामिल होते हैं। जो एक नया अनुभव होता है।

50 से अधिक जोड़ों ने किया विवाह

आज झारसुगुड़ा में इस सामूहिक विवाह में 50 से अधिक जोड़ो ने अपने परिवार के साथ अंश ग्रहण किया था। हमने अपने संघ की ओर से विवाह की पूरी रस्म के को मंत्रोचार व रितिक रिवाज से करवाया। आज झारसुगुड़ा सहित, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, ओडिशा के विभिन्न जिलों से भी आए दस जोड़ो ने अंश ग्रहण किया था।

आज झारसुगुड़ा में हुई इस निराली शादी का आयोजन चर्चा का विषय बन गया है और इसमें शामिल हो कर फिर से शादी करने वाले वृद्ध बृद्धाओं की खुशी देखते ही बनती थी। शादी के रस्म के बाद सभी ने सामूहिक रूप से एक साथ पार्टी का लुत्फ भी उठाया।

ये भी पढे़ं- ओडीशा ओलंपिक संघ को मिला तोहफा! राज्य सरकार ने फिर से लीज पर दी बारबाटी स्टेडियम की जमीन

ये भी पढ़ें- कोरापुट में सड़क हादसा! पुल से नीचे गिरी बरातियों से भरी पिकअप वैन, दो की मौत... 12 घायल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.