Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Smuggler: ओडिशा से खनन कर मैंगनीज अयस्क को झारखंड व बंगाल में खपाने वाले आठ तस्कर गिरफ्तार

Smuggler. ओडिशा से खनन कर मैंगनीज अयस्क को झारखंड व बंगाल में खपाने वाले आठ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By Sachin MishraEdited By: Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:18 PM (IST)
Hero Image
Smuggler: ओडिशा से खनन कर मैंगनीज अयस्क को झारखंड व बंगाल में खपाने वाले आठ तस्कर गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बड़बिल (ओडिशा)। ओडिशा से मैंगनीज को खनन कर झारखंड व बंगाल में खपाने वाले आठ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओडिशा के क्योंझर जिला के रुगुड़ी थाना अंतर्गत काटेसाही ग्राम में सोमवार को रुगुड़ी पुलिस ने अवैध मैंगनीज अयस्क से भरे एक 12 चक्का ट्रक और एक ट्रक को लोडिंग करते दबोचा। तस्करी के प्रयोग में ली गई एक बोलेरो ओआर 09 एल 5929, एक मोटरसाइकिल जेएच 09 के 0854 को घटनास्थल से जब्त करने के साथ-साथ अवैध तस्करी में लिप्त कुल आठ आरोपितों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई।

पुलिस ने उनके पास से आठ मोबाइल फोन और एक लाख रुपये नगद भी जब्त की है। रुगुड़ी थाना अधिकारी श्रीकांत साहू ने प्रेस को बताया कि विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के बाद रुगुड़ी पुलिस ने औचक छापेमारी कर काटेसाही जंगल में अवैध मैंगनीज लोडिंग कर रहे तस्करी में लिप्त आठ लोगों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया। इसके अलावा इन तस्करों से एक मैंगनीज से लदा ट्रक, एक लोड हो रहा ट्रक, उपयोग में ली गई बोलेरो और एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है।

इनमें विवेक यादव ट्रक चालक था और एक ट्रक चालक फरार होने में सफल हो गया। उक्त अवैध मैंगनीज अयस्क का आनुमानित मूल्य लगभग दो लाख रुपये आंका गया है। अयस्क को झारखंड के रास्ते बंगाल में खपाने की बात तस्करों ने पुलिस को बताई है।

ये तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

1. अजीत पात्रा - किरीबुरू टाउनशिप, पश्चिमी सिंहभूम

2. रफीक खान - बाजार मोहल्ला, डांगोवापोसी, पश्चिमी सिंहभूम।

3. मोहम्मद ताजुद्दीन अंसारी - आजाद बस्ती, बड़बिल, ओडिशा।

4. जुनास उर्फ जुनास लाकड़ा - दामू हाटिंग बड़बिल, ओडिशा।

5. स्टीफन डुंगडुंग - गड़ाहटिंग, बड़बिल ओडिशा।

6. विवेक कुमार यादव - कृष्णा बरम, जिला बक्सर, बिहार ।

7. गौरा दास - कोइडा, सुंदरगढ़ ओडिशा।

8. जगदीश दास - कोइडा, सुंदरगढ़ ओडिशा। 

ओडिशा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें