ओडिशा के 500 स्कूलों में हुआ खास कार्यक्रम का आयोजन, छात्राें ने ली ये शपथ
राजधानी भुवनेश्वर के 500 स्कूलों में दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के अनुपालन की शपथ दिलायी गयी।
भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मौजूद करीबन 500 स्कूल के दो लाख छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियम के बारे में जानकारी प्रदान करने तथा उन्हें ट्रैफिक नियमों का सही ढंग से अनुपालन करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नाम ट्रैफिक नियम जागरूरता कार्यक्रम रखा गया। स्कूलों में पढ़ाई आरंभ होने से पहले ही राजधानी भुवनेश्वर के विभिन्न स्कूलों में भिन्न-भिन्न समय में इस कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।
इसमें उपस्थित अतिथियों ने ट्रैफिक नियम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिए एवं इसके बाद शपथपत्र को पढ़कर उन्हें ट्रैफिक नियम अनुपालन करने के लिए शपथ दिलाए। खबर के मुताबिक स्कूलों में उत्सव की तरह इस कार्यक्रम का पालन किया गया है। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के अलावा समाजसेवी, मंत्री, विधायक भी सहयोग किए थे। इस कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को सामाजिक दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिए और उन्हें सामाजिक दायित्व निर्वहन के लिए शपथ कराए। यह शपथ पाठ ओडिया एवं अंग्रेजी भाषा में किया गया।
पुलिस महानिदेशक, पुलिस कमिश्नर, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के साथ प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता एवं समाजसेवी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। अतिथियों ने निर्धारित समय के अन्दर कार्यक्रम में पहुंचे और सही समय पर पहुंचकर बच्चों को समय का अनुपालन करने का संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम को ओडिशा अभिभावक संघ ने भी सराहा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक वासुदेव भट्ट ने कहा है कि शिक्षा की मतलब व्यवस्था को सुधारना होता है। भट्ट ने कहा कि राज्य में 30 जिला में से 7 जिला में यह संगठन सही ढंग से काम कर रहा है। सभी तैयारी आन लाइन की गई थी। इस कार्यक्रम के आयोजन में सामाजिक मीडिया व्हाटशाप, फेसबुक की पूरी मदद ली गई। संगठन के सदस्यों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान सराहनीय रहा है।
अमेजन व फ्लिपकार्ट के खिलाफ प्रदर्शन, 40 करोड़ लोगों की रोजी रोटी खतरे में